
मध्य प्रदेश सरकार का आज बुधवार 18 फरवरी को राज्य का बजट पेश कर दिया। इस बार का बजट 4.38 लाख करोड़ से ज्यादा का है। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने हर सेक्टर के लिए कुछ ना कुछ ऐलान किया है। खासकर महिलाओं, किसान, युवा और गरीब आदमी को ध्यान रखते हुए यह बजट पेश किया गया है। जिसमें पर्यावरण से लेकर एआई तक को ध्यान में रखा गया है।
1. एक लाख किसानों को 3000 करोड़ के सोलर पंप का ऐलान
2. सिहंस्थ के लिए 3036 करोड़ा का प्रावधान करने का ऐलान
3. आयुष्मान योजना के लिए 2149 करोड़ का प्रावधान
4, लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ का प्रावधान।
5. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6850 करोड़ का प्रावधान।
6. खराब पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए ₹900 करोड़ दिए हैं।
7. स्कूलों में बच्चों को खाने में दूध देने का फैसला किया। इसके लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
8. विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के लिए ₹28,000 करोड़ दिए।
9. मध्य प्रदेश सरकार ने इस बजट समें ग्रामीण विकास के लिए 40,062 करोड़ रुपए का प्रावधान।
10. गौशालाओं के मॉडर्नाइज़ेशन के लिए एक नई पॉलिसी बनाई गई है और बजट में 2,364 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
11. मध्य प्रदेश सरकार ने इस बजट में स्व-सहायता समूह, उज्ज्वला योजना समेत नारी कल्याण की विविध योजनाओं के लिए 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपए दिए हैं।
12. जी राम जी योजना के लिए 10428 करोड़ का प्रावधान किया है।
13, एमपी सरकार ने इस बजट में पीएम जनमन के लिए 900 करोड़ रुपए के प्रावधान का ऐलान किया।
14. श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान किया है।
15. बजट में जल जीवन मिशन के लिए 4 हजार 454 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।
16. महिला कल्याण के लिए 127555 करोड़ का प्रावधान।
17. केन-वेतबा लिंक परियोजना के लिए 44,605 करोड़ दिए।
18. मुख्यमंत्री किसान कल्याण के लिए 5,500 करोड़ तो फसल बीमा के लिए 1299 करोड़ का प्रावधान।
19, सड़कों की मरम्मत के लिए 12690 करोड़ देने का ऐलान।
20. पीएमश्री योजना को 530 करोड़ तो संदीपनि स्कूल के लिए 3892 करोड़ दिए।
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के बेजट पर कहा-हम पीएम मोदी केवजी के नेतृत्व में अपने प्रदेश का बजट प्रस्तुत करने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जो एक अनूठा नवाचार करने जा रहा है। हमारे इस बजट में आगामी 3 वर्षों का खाका होगा, जिसमें इस वर्ष के विस्तृत बजट के साथ अगले 2 वर्षों की विकास योजनाओं की 'आउटलाइन' भी शामिल रहेगी।
sबजट पेश करते वक्त वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करीब 1 घंटे 30 मिनट का बजट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा- यह बजट GYANII के स्वरूप में है। जो मुख्य रूप से गरीब, युवा, किसान, नारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियलाइजेशन पर फोकस है। इनके लिए सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए यानी कुल बजट के बड़े हिस्से का प्रावधान किया गया है। यह बजट आने समय में मध्य प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।