Heavy Rains: भारी बारिश से राजस्थान-मध्य प्रदेश में बिगड़े हालात, देखिए बाकी स्टेट की रिपोर्ट

Published : Jul 04, 2026, 10:54 AM IST
Heavy Rains

सार

Monsoon Weather Update : देश के अधिकतर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा हालात बिगड़ चुके हैं। कई जगह तो सड़के नदियां बन चुकी हैं। 

Monsoon Flood India : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शुक्रवार रात हुई ज़ोरदार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। डूंगरपुर में मूसलाधार बारिश के बाद भोईवाड़ा मोहल्ले की गलियां पानी से लबालब हो गईं। हालात इतने खराब थे कि लोगों को अपनी बहती हुई गाड़ियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मंध्य प्रदेश में भी आफत का बारिश

  • उधर, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में भी भारी बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से वहां नदियां और नाले उफान पर हैं। किरनापुर थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में फंसे 16 ग्रामीणों को बचाने के लिए एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।
  • बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक, भानपुर गांव के ये लोग खेतों में काम करने गए थे। तभी लगातार बारिश के कारण पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और उनके लौटने का रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलते ही किरनापुर पुलिस, हट्टा पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और हॉक फोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। पानी के तेज बहाव के बावजूद, इन टीमों ने मिलकर सभी 16 ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया।

तबाही से बचने की पुलिस ने की अपील

  • इस ऑपरेशन के बाद, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मॉनसून के दौरान उफनती नदियों, नालों, पुलों या पानी से भरे रास्तों को पार करने की कोशिश न करें। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यूपी-गुजरात और महाराष्ट्र-हरियाणा में कैसा है मौसम?

  • इससे पहले शुक्रवार को, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है।
  • IMD ने कहा, "3 जुलाई तक मॉनसून की उत्तरी सीमा 22°N/60°E, 22°N/65°E, जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार, बठिंडा और 32.5°N/70°E से होकर गुजर रही है।"
  • IMD ने यह भी जोड़ा कि अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
  • इस बीच, पश्चिमी भारत में मॉनसून की लगातार बारिश ने सामान्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी जलभराव, ट्रैफिक जाम और यहां तक कि लोगों की मौत की खबरें भी आई हैं।
  • IMD के अनुसार, 3 जुलाई को राजकोट में भारी बारिश हुई, जबकि 4 जुलाई को इस क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश हुई। 5 जुलाई को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
  • IMD ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें अलग-अलग जगहों पर मध्यम से तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Agra Murder Case: हर रोज की मारपीट और वो एक रात...पत्नी के कबूलनामे से हर कोई सन्न!
लुधियाना हिट-एंड-रन: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने 10 मीटर घसीटा-मौत, CCTV