
राजन्ना सिरसिल्ला: पानी-पूरी (गोलगप्पे) का नाम सुनते या इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग और खासकर महिलाएं इसे बड़े ही चाव से खाती हैं। लेकिन कभी कभी स्ट्रीट फूड जहर भी बन जाता है और सीधे हॉस्पिटल पहुुंचाता है। तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले से एक ऐसा ही फूड पॉइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां थंगालपल्ली मंडल में पानीपूरी खाने के बाद करीब 15 बच्चे बीमार पड़ गए, जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
थंगालपल्ली पुलिस के मुताबिक, "बच्चों और उनके परिवार वालों ने एक स्ट्रीट वेंडर से पानीपूरी खाई थी, जो कॉलोनी के अंदर बेचने आया था। इसके कुछ ही देर बाद, 15 बच्चों को उल्टियां और दस्त होने लगे। उन्हें तुरंत राजन्ना सिरसिल्ला जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार वालों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद हमने पानीपूरी वाले को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।"
डॉक्टर ने बताया कि बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कुछ मामलों में पीलिया जैसे लक्षण दिखे थे। एक डॉक्टर ने एएनआई को बताया, "यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बच्चों की हालत अब स्थिर है। कोई भी केस गंभीर नहीं है।" उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल में 5 से 11 साल की उम्र के करीब 10 बच्चे भर्ती हैं।
एक्सपर्ट और डॉक्टर का मानना है कि मानसून सीजन यानि बारिश के दिनों में नमी के कारण दूषित पानी और चटनी में बैक्टीरिया, फंगस जल्दी पनपते हैं। जिसके कारण फूड पॉइज़निंग, डायरिया, टाइफाइड और पेट के संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए जिनता हो सके इस मौसम में स्ट्रीट फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए। या फिर जिस जगह पर सफाई और सही पानी इस्तेमाल हो वहां पार आप गोलगप्पे खा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।