“पहले पकौड़ी ले आओ…” बस से नीचे उतरा पति, उधर प्रेमी संग फरार हो गई मुरादाबाद की नई दुल्हन

Published : Mar 13, 2026, 11:28 AM IST
moradabad runaway bride bilari bus stand wife escaped pakodi case up news

सार

Moradabad Bride Ran Away Case: मुरादाबाद में एक नवविवाहिता ने बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में अपने पति को पकौड़ी लाने भेजकर चकमा दे दिया और फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अपने पति को चकमा दिया और बस से उतरकर फरार हो गई।

पीड़ित पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी को होली के बाद उसके मायके से विदा कराकर वापस घर ला रहा था। रास्ते में पत्नी ने पकौड़ी खाने की इच्छा जताई और उसे कैंटीन भेज दिया। जब पति पकौड़ी लेकर वापस आया तो उसकी पत्नी बस से गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो चुका था।इस घटना के बाद परेशान पति ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रामपुर से लौटते समय हुआ पूरा मामला

पीड़ित पति पीतम सिंह के मुताबिक यह घटना 9 मार्च की है। वह अपनी पत्नी रिमझिम को रामपुर स्थित उसके मायके से विदा कराकर मुरादाबाद वापस लौट रहे थे।होली का त्योहार पत्नी ने अपने मायके में मनाया था। इसके बाद दोनों रोडवेज बस से मुरादाबाद आ रहे थे। सफर के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन बिलारी बस स्टैंड पर पहुंचते ही कहानी अचानक बदल गई।

यह भी पढ़ें: ऐसा भी कोई करता है? पहले बच्चे को स्कूटर की डिक्की में रखा, फिर निकल गई महिला… वीडियो देख लोग दंग

पकौड़ी लाने भेजा, लौटे तो पत्नी गायब

पीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि जैसे ही बस बिलारी स्टैंड पर रुकी, उसकी पत्नी रिमझिम ने पकौड़ी खाने की इच्छा जताई।पत्नी की बात मानकर पीतम सिंह बस से उतरकर कैंटीन की तरफ चले गए। वह कुछ ही मिनटों में पकौड़ी लेकर वापस आए, लेकिन तब तक उनकी पत्नी सीट से गायब थी। इतना ही नहीं, जब उन्होंने पत्नी को फोन मिलाया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला।

शुरुआत में पीतम सिंह को लगा कि कहीं उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। उन्होंने बस स्टैंड और आसपास के इलाके में काफी देर तक तलाश की। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी बस से उतरते समय फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसके बाद पीतम सिंह को शक हुआ कि शायद वह जानबूझकर कहीं चली गई है।

पुलिस में दी शिकायत, युवक पर आरोप

काफी देर तलाश करने के बाद भी जब पत्नी का कोई पता नहीं चला तो पीतम सिंह ने बिलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपनी तहरीर में उन्होंने गांव सागरपुर निवासी इमरान नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीतम सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी रिमझिम का उस युवक के साथ पहले से ही प्रेम संबंध था और उसी ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पीड़ित पति के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पत्नी रिमझिम से उसकी शादी 1 दिसंबर 2025 को हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी है। पुलिस टीम महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कॉल डिटेल से सुराग ढूंढने की कोशिश

पुलिस अब रिमझिम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) की भी जांच कर रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह आखिरी बार किससे बात कर रही थी और उसकी लोकेशन कहां है। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें अपनी बहू के ऐसे इरादों का जरा भी अंदाजा नहीं था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ गई है या इस मामले के पीछे कोई और वजह है।

यह भी पढ़ें: “4 साल तक बीवी की तरह रखा, फिर...” मरने से पहले युवती का आखिरी वीडियो-WATCH

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG Crisis: 30 रुपये कमाने के लिए बना दिया घर को गैस गोदाम, हापुड़ पुलिस के उड़ गए होश
13 मार्च सुबह की बड़ी खबरें: Iran की धमकी और हिल गया तेल बाजार, Donald Trump भी अलर्ट