
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी सामान की खरीद को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कहीं एक लीटर फिनाइल ₹5 में खरीदा गया, तो कहीं इसी तरह के उत्पाद की कीमत ₹33,500 दर्ज हुई। वहीं, 60 वॉट की LED लाइट एक जगह ₹306 में खरीदी गई, जबकि भोपाल में इसकी कीमत ₹11,800 बताई गई। इन आंकड़ों के बाद सरकारी खरीद और अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रेजेंटेशन में फिनॉलिक डिसइन्फेक्टेंट की कीमतों का अंतर भी सामने आया। एक जगह एक लीटर उत्पाद की कीमत ₹5 दर्ज हुई, जबकि दूसरी जगह इसी तरह के उत्पाद के लिए ₹33,500 खर्च किए गए।
अब सवाल है कि कीमतों में इतना अंतर क्यों आया? क्या दोनों उत्पादों की गुणवत्ता और विशेषताएं अलग थीं या खरीद के दौरान दरों की सही तुलना नहीं की गई? इसका जवाब रिकॉर्ड की जांच के बाद ही मिलेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।