
भोपाल। परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों और परिवहन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान परिवहन मंत्री श्री सिंह ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी 2026 को जारी पत्र की जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को दी। उन्होंने बताया कि इस पत्र के माध्यम से जिला परिवहन कार्यालयों में वाहनों की मैनुअल फिटनेस प्रक्रिया को समाप्त कर केवल ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के माध्यम से ही फिटनेस परीक्षण कराए जाने का प्रावधान किया गया है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश के 9 जिलों—ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सतना, सिंगरौली, देवास एवं धार—में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन संचालित हैं। इन जिलों में वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पूरी तरह ATS के माध्यम से ही की जा रही है।
श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से एक बड़ा राज्य है, जहां कई जिलों के बीच की दूरी 150 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में जिन जिलों में ATS की सुविधा नहीं है, वहां के वाहन स्वामियों को फिटनेस परीक्षण के लिए दूसरे जिलों में वाहन लेकर जाना पड़ता है। इससे समय की अधिक खपत होती है और ईंधन खर्च भी बढ़ता है।
परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि यात्री वाहनों के परमिट निश्चित मार्गों और क्षेत्रों के लिए जारी किए जाते हैं। यदि वाहन अपने निर्धारित परमिट मार्ग से अलग मार्ग पर फिटनेस परीक्षण के लिए जाते हैं, तो यह वैधानिक रूप से भी अनुचित माना जाता है।
इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि जब तक राज्य के प्रत्येक जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक ATS विहीन जिलों में जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से मैनुअल फिटनेस प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति दी जाए।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रक्रिया को यथाशीघ्र अनुमति प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।