Oil Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीयों से भरे तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; 27 क्रू मेंबर सुरक्षित

Bimla Kumari   | CMS
Published : Oct 31, 2026, 08:35 AM IST
Strait of Hormuz Attack

सार

Strait of Hormuz Attack: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर MT LOUISE 1 पर लिंपेट माइन से हमला हुआ है। जहाज पर सवार सभी 27 भारतीय सुरक्षित हैं।

Strait of Hormuz Tensions: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया है। पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर MT LOUISE 1 पर समुद्र के बीचों-बीच हमला किया गया, जिससे इलाके में कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस तेल टैंकर पर एक छोटी नाव के जरिए आए हमलावरों ने जहाज के बाहरी ढांचे पर दो लिंपेट माइंस लगा दीं। धमाकों के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और कामकाज कुछ समय के लिए ठप हो गया। हालांकि, जहाज पर सवार सभी 27 भारतीय क्रू सदस्यों ने आग पर काबू पा लिया। सभी 27 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और टैंकर ने अपना सफर दोबारा शुरू कर दिया है。

46 किलोमीटर दूर ओमान के पास हुआ यह हमला

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक, यह घटना ओमान के खासाब से करीब 46 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में साफ किया गया है कि इस हमले से किसी तरह का तेल रिसाव नहीं हुआ है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचा है। फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर लिंपेट माइंस के सफल इस्तेमाल का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

समुद्री जोखिम पर नजर रखने वाली ग्रीस की संस्था Marisks के मुताबिक, इस तरह के हमले के लिए छोटी नाव का इस्तेमाल करना सस्ता और आसान तरीका है। संस्था ने बताया कि चलते जहाज के बाहरी हिस्से पर माइंस लगाना कम तकनीक वाला तरीका है, लेकिन इसका असर काफी खतरनाक हो सकता है। इस इलाके में लिंपेट माइंस का इस्तेमाल पहली बार 2017 में हुआ था, जिसके बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर ऐसे मामले सामने आए हैं।

MT ARZANAH पर भी हुआ था प्रोजेक्टाइल से हमला

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इससे ठीक एक दिन पहले भारतीय नागरिकों को लेकर जा रहे एक अन्य तेल टैंकर पर भी हमला किया गया था। लाइबेरिया के झंडे वाला कच्चा तेल टैंकर MT ARZANAH होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर प्रोजेक्टाइल यानी विस्फोटक हथियारों से हमला किया गया। इस जहाज पर दो भारतीय नागरिक सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज पर मौजूद दोनों भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हालातों पर लगातार नजर रख रही है। भारतीय क्रू सदस्यों की सुरक्षा और उनके हालचाल को सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Donald Trump News: आपा खो बैठे ट्रंप! रैली के दौरान भीड़ पर क्यों चिल्ला पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति-WATCH
Japan Travel Guide: मंदिर, अनोखा खाना और रफ्तार… जापान की 5 बड़ी खूबियां!