
राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण बदलते रहते हैं, लेकिन रिश्तों को निभाने की सीख जिंदगी भर साथ रहती है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर उनके बेटे अखिलेश यादव ने पिता की एक ऐसी सीख साझा की, जिसने राजनीतिक गलियारों में भी ध्यान खींचा है। अखिलेश ने बताया कि नेताजी ने उन्हें सिखाया था कि कोई व्यक्ति आपके खिलाफ क्यों न चला जाए, अगर वह सच्चे मन से रिश्ते सुधारने आए तो हाथ बढ़ाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने नेताजी को नमन करते हुए उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों को जीवन के हर क्षेत्र में अपनाने का संकल्प दोहराया। अखिलेश ने लिखा कि वह पिता के विचारों को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2026
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक रात और 25 मौतें: राजस्थान से बिहार तक खौफनाक था Saturday Night का मंजर
अखिलेश यादव ने पिता से मिली सबसे सरल सीख का जिक्र करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के मुश्किल समय में उसके साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने बताया कि नेताजी हमेशा यह सिखाते थे कि अगर कोई मदद की उम्मीद लेकर आए तो अपनी क्षमता के अनुसार उसकी सहायता जरूर करनी चाहिए। अखिलेश के मुताबिक, यही मानवीय सोच मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की पहचान थी।
अखिलेश ने अपने संदेश में एक और महत्वपूर्ण बात साझा की। उन्होंने कहा कि कभी कोई व्यक्ति परिस्थितियों या दबाव के कारण आपके खिलाफ हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा गलत ही रहेगा। उनके अनुसार, नेताजी की सीख थी कि अगर कोई निस्वार्थ भाव से संबंध सुधारने की पहल करे तो उसका स्वागत करना चाहिए। हालांकि, अखिलेश ने इस संदेश को किसी विशेष राजनीतिक दल या नेता से नहीं जोड़ा।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! https://t.co/AhuB71GYYK
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 22, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने भी नेताजी को नमन किया।
पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 22, 2026
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उन्होंने 1967 में जसवंतनगर से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। अपने लंबे राजनीतिक करियर में वह 10 बार विधायक और सात बार सांसद रहे। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया था। भारतीय राजनीति में उन्हें समाजवादी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में गिना जाता है।
यह भी पढ़ें: Nepal PM India Visit: नेपाल के पीएम के भारत दौरे से मजबूत होंगे रिश्ते, जानिए क्या हैं अहम मुद्दे
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।