
मुंबई के ठाणे जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे डोंबिवली स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन चलते चलते पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। रेलवे और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
मुंबई रेलवे के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतरी ट्रेन के कारण से मुंबई के व्यस्त सबअर्बन रेल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, “स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही ट्रैक को क्लियर कर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।”
बता दें कि इस हादसे के सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल हुई हैं। जिसमें देखाया जा रहा है कि कैसे ट्रेन स्पीड में चलते हुए पटरी से उतरते हुए दिखाई दे रही है। पटरी से उतरते और कोच को झुके हुए देखा जा सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।