Mumbai Horror: भाभी के आशिक को समझाने गया था देवर, मुंबई में बेरहमी से कर दिया मर्डर

Published : May 27, 2026, 04:29 PM IST
Mumbai Horror: भाभी के आशिक को समझाने गया था देवर, मुंबई में बेरहमी से कर दिया मर्डर

सार

Mumbai में 29 वर्षीय सागर सुगीरे की हत्या के पीछे क्या वजह बताई गई? सागर सुगीरे ने अपनी भाभी के प्रेमी से क्या बात की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया?पुलिस ने इस हत्या के मामले में क्या कार्रवाई की है?

मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 29 साल के शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी भाभी के प्रेमी को उनके नाजायज रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा था। मृतक की पहचान सागर सुगीरे के तौर पर हुई है। सागर अपने भाई महेश सुगीरे के साथ मीरा रोड में रहता था। महेश मजदूरी का काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, सागर की भाभी का किसी दूसरे शख्स के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से घर में तनाव था। सागर ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की। वो अपनी भाभी के प्रेमी से मिला और उसे परिवार से दूर रहने के लिए समझाने लगा। लेकिन, यह बातचीत इतनी बिगड़ गई कि बात मारपीट और हत्या तक पहुंच गई।

आरोप है कि इसी कहासुनी के दौरान सागर की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

असम विधानसभा में UCC का बिल पास, शादी-तलाक से लिव-इन तक अब एक ही कानून!
केरल की राजनीति: पिनाराई विजयन से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड के बाद बवाल, समर्थकों ने की पत्थरबाजी!