कौन है केमिस्ट्री टीचर ज़ुबैर अंसारी? जिसने जाति पूछकर गार्ड्स को मारा चाकू, ATS को मिला ISIS लिंक

Published : Apr 28, 2026, 12:26 PM IST

Mumbai Attack: मुंबई मीरा रोड पर 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू हमले के बाद ISIS लिंक और ‘लोन वुल्फ’ आतंकी एंगल की जांच तेज। अमेरिका से लौटे ज़ैब ज़ुबेर अंसारी के घर से कट्टरपंथी नोट्स मिलने से सनसनी, ATS को डिजिटल रेडिकलाइजेशन और हैंडलर कनेक्शन का शक।

PREV
16

 ATS Mumbai Probe Case: मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षा गार्ड्स पर चाकू से हमला करने के आरोपी 31 वर्षीय ज़ैब ज़ुबेर अंसारी को लेकर जांच एजेंसियां अब “लोन वुल्फ आतंकी हमला” के एंगल से जांच कर रही हैं। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अमेरिका में कई वर्षों तक रह चुका था और बाद में 2019 में भारत लौट आया था। जांचकर्ताओं का मानना है कि नौकरी न मिलने और सामाजिक अलगाव के कारण वह धीरे-धीरे इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित हुआ।

26

छापेमारी में मिले हाथ से लिखे नोट्स, ISIS का जिक्र

ATS की छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से कुछ हाथ से लिखे नोट्स बरामद हुए हैं। इन नोट्स में उसने कथित तौर पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। सूत्रों के अनुसार, इन दस्तावेजों में हमले को किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ने की दिशा में “पहला कदम” बताया गया है। इसके अलावा ‘जिहाद’ और ‘गाज़ा’ जैसे शब्दों का उल्लेख भी मिलने की बात सामने आई है, हालांकि इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

36

हमला कैसे हुआ: रास्ता पूछने से चाकू तक

यह घटना सोमवार सुबह मीरा रोड के नया नगर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले दो गार्ड्स से रास्ता पूछा और फिर अचानक उनका धर्म जानने की कोशिश की। चश्मदीदों के अनुसार, उसने एक गार्ड को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और असमर्थता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। मिश्रा की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

46

90 मिनट में गिरफ्तारी, डिजिटल सुरागों की जांच तेज

घटना के बाद CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने महज 90 मिनट के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब ATS ने जांच अपने हाथ में ले ली है और आरोपी के मोबाइल फोन व लैपटॉप के डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह किसी विदेशी हैंडलर या ऑनलाइन नेटवर्क के संपर्क में था।

56

साइंस ग्रेजुएट जुबैर देता था केमेस्टी की कोचिंग

जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि अंसारी साइंस ग्रेजुएट था और कई सालों तक अमेरिका में रहा था। अमेरिका में नौकरी न मिलने पर वह 2019 में भारत लौट आया और मीरा रोड में अकेले रहने लगा। वह ऑनलाइन केमिस्ट्री कोचिंग देता था।

66

जांच का अगला फोकस: अकेला अपराधी या संगठित लिंक?

जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह वाकई एक “लोन वुल्फ” हमला था या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल सभी एंगल्स पर जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि निष्कर्ष डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories