मुंबई में बड़ा हादसा : मुलुंड में मेट्रो पिलर गिरा, एक की मौत और कई गाड़ियां चकनाचूर

Published : Feb 14, 2026, 03:35 PM IST
mumbai metro pillar collapses

सार

Mumbai Metro Pillar Collapses in Mulund : मुंबई में मुलुंड इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा टूट गया और सीधे एक रिक्शा और कार पर गिर गया। एक युवक की मौत हो गई और तीन के घायल हैं।

मुंबई से दिल दहला देने वाले वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा टूट गया और सीधे गुजर रहे रिक्शा पर गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन के घायल होने की खबर है।

अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो रेल रूट का पिलर आ गिरा

दरअसल, यह बड़ा हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ। जहां अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो रेल रूट के पिलर का एक हिस्सा गिरने से तीन से चार लोगों के घायल हुए हैं। वहीं हादसे की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। वहीं मेट्रो रेल रूट  बनाने वाली फर्म के कर्मचारी घटना के बाद के ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं।ट

सीमेंट स्लैब गिरते ही सब चकनाचूर

मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही भारी भरकम सीमेंट स्लैब टूटकर नीचे एक ऑटोरिक्शा पर गिरा तो वह चकनाचूर हो गया। वहीं एक कार के अगले हिस्से पर यह टकरा गया। जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान ज्यादा लोग पिलर के नीचे नहीं थे, वरना मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। फिलहाल घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NCR में खूनी वैलेंटाइन डे: नोयडा में प्रेमी ने प्रेमिका को शूट किया, फिर खुद काे भी उड़ाया
मध्य प्रदेश के 5 लोगों की राजस्थान में मौत, सिर्फ एक सेकंड की गलती और आ गय यमराज