मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 IIT दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक चूक में चकनाचूर हो गए 3 परिवारों के ख्वाब

Published : Mar 20, 2026, 09:19 AM IST

Mumbai-Pune Expressway IIT Students Accident Truth: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर IIT बॉम्बे के 3 छात्रों की कार ट्रक से टकराकर पलट गई, जिससे उनकी मौत हो गई। CCTV कैमरा खराब होने से जांच में मुश्किल, ओवरटेक और तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।

PREV
17

Mumbai-Pune Expressway Accident: नवी मुंबई से सामने आई यह दर्दनाक खबर हर किसी को झकझोर रही है। IIT-बॉम्बे के तीन होनहार छात्र, जो सिर्फ सूर्योदय देखने के लिए लोनावला गए थे, कभी वापस नहीं लौट पाए। क्या यह सिर्फ एक सड़क हादसा था या इसके पीछे कई ऐसी गलतियां थीं जो मिलकर इस त्रासदी की वजह बनीं?

गुरुवार सुबह जब ये छात्र वापस लौट रहे थे, तभी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहे छात्र ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार कई बार पलटी और सीधे जाकर सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

27

 लोनावला की छोटी ट्रिप बन गई आखिरी सफर

IIT-बॉम्बे के तीनों छात्र-ओमकुमार बोरसे, श्रेयांश शर्मा और ले देशमुख-सिर्फ सूरज उगते देखने के लिए लोनावला गए थे। पूरी रात जागने के बाद, सुबह वे तीन अलग-अलग कारों में लौट रहे थे। लेकिन वापसी के दौरान पनवेल के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, कई बार पलटी और बुरी तरह टूट गई। हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

37

कौन थे ये तीन छात्र?

ये तीनों छात्र बेहद होनहार थे-

  • ओमकुमार बोरसे: एयरोस्पेस इंजीनियरिंग छात्र, टॉपर
  • श्रेयांश शर्मा: मैकेनिकल छात्र, IAS बनने का सपना
  • ले देशमुख: फिजिक्स का छात्र

इनकी मौत ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे IIT समुदाय को झकझोर दिया है।

47

CCTV कैमरा खराब-क्या हादसे की सच्चाई हमेशा के लिए छिप जाएगी?

इस मामले में सबसे रहस्यमयी बात यह है कि हादसे वाली जगह का सबसे नजदीकी CCTV कैमरा खराब था। पुलिस ने एक्सप्रेसवे ऑपरेट करने वाली कंपनी से फुटेज मांगी, लेकिन जवाब मिला कि वही कैमरा काम नहीं कर रहा था। यानी जो फुटेज इस हादसे की सच्चाई सामने ला सकती थी, वही उपलब्ध नहीं है।

57

क्या सीटबेल्ट, स्पीड या थकान बनी मौत की वजह?

पुलिस और RTO अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि कार में बैठे छात्रों ने सीटबेल्ट पहनी थी या नहीं, गाड़ी की स्पीड कितनी थी और क्या एयरबैग खुले थे। एक और अहम पहलू यह है कि सभी छात्र पूरी रात जागते रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चला रहे छात्र ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कार कई बार पलटी और सेफ्टी रेलिंग से जा टकराई।

67

ट्रक ड्राइवर फरार-क्या जिम्मेदारों तक पहुंच पाएगी पुलिस?

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। लेकिन जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, कई सवाल अधूरे ही रहेंगे। क्या ट्रक की गलती थी या सिर्फ कार ड्राइवर की? यह जांच का अहम हिस्सा है।   

77

सपनों का अंत-जो देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहते थे

मारे गए तीनों छात्र सिर्फ नाम नहीं थे, बल्कि बड़े सपनों वाले युवा थे। ओमकुमार बोरसे पढ़ाई में टॉपर थे, श्रेयांश शर्मा IAS बनना चाहते थे और ले देशमुख एक होनहार फिजिक्स छात्र थे। एक पल में उनके सारे सपने खत्म हो गए और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories