Mumbai Accident: मुंबई में चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक छात्र की मौत, कई सीरियस

Published : Jun 30, 2026, 07:15 PM IST
Mumbai Accident

सार

Mumbai School Bus Accident : मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक चलती स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिर गया। जिसमें एक छात्र की मौत तो कई घायल हुए हैं। 

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस पर सड़क किनारे लगा एक पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया, जिससे 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य बच्चे घायल हो गए।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) के मुताबिक, यह घटना चेंबूर के रोड नंबर 11 पर हेरिटेज प्राइड के पास दोपहर करीब 2:58 बजे हुई।

यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्र घर लौट रहे थे

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क किनारे लगा एक पीपल का पेड़ अचानक उखड़ गया और मेक फोर्स कंपनी की एक स्कूल बस पर जा गिरा। उस वक्त बस में यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्र सवार थे।
  • अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त बस में 12 बच्चे थे। बस के कंडक्टर और स्थानीय लोगों ने फौरन हरकत में आते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया।

5 और मासूमों की हालत है सीरियस

  • बचाए गए बच्चों में से चार को मामूली चोटें आईं, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी पांच घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए ज़ेन अस्पताल ले जाया गया।
  • ज़ेन अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, गंभीर रूप से घायल छात्र, जिसकी पहचान विहान श्रीवास्तव (11) के रूप में हुई है, को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार घायल बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Price Crash : 2008 के बाद जून 2026... गोल्ड में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट!
Ketan Murder Case: Siya और Chetan से Police पूछेगी कौन से 7 बड़े सवाल? सामने आ जाएगा पूरा सच!