Muslim Population 2070: प्रजनन दर में गिरावट के बावजूद भारत की मुस्लिम आबादी क्यों तेजी से बढ़ेगी?

Published : Nov 20, 2026, 12:49 PM IST
muslim population india 2070 pew report fertility rate population growth reasons

सार

Pew Research Report के मुताबिक 2070 तक भारत में मुस्लिम आबादी 33.4 करोड़ हो सकती है। प्रजनन दर घटने के बावजूद आबादी बढ़ने की वजह, हिंदू-मुस्लिम औसत उम्र का अंतर और पॉपुलेशन मोमेंटम का पूरा गणित जानिए।

Muslim Population: प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की नई रिपोर्ट ने भारत की जनसंख्या को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट कहती है कि 2020 से 2070 के बीच भारत में मुस्लिम आबादी करीब 57% तक बढ़ सकती है, जबकि मुस्लिम महिलाओं में प्रजनन दर लगातार घट रही है। असल में यह आंकड़ा सुनकर कई लोग चौंक जाते हैं, क्योंकि NFHS के मुताबिक 1992-93 में मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर 4.4 थी, जो 2019-21 तक घटकर 2.36 रह गई।

Pew Report: 2070 तक कितनी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी?

  • प्यू रिसर्च सेंटर की 18 नवंबर 2026 को जारी रिपोर्ट 'द फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रिलीजन्स: पॉपुलेशन ग्रोथ प्रोजेक्शंस, 2020–2070' के अनुसार:
  • भारत में मुस्लिम आबादी 2020 के 21.3 करोड़ से बढ़कर 2070 तक करीब 33.4 करोड़ हो सकती है।
  • यानी पांच दशकों में लगभग 12.1 करोड़ की बढ़ोतरी का अनुमान है।
  • कुल आबादी में मुस्लिम हिस्सेदारी 15.2 फीसदी से बढ़कर 19.6 फीसदी हो सकती है।
  • वहीं हिंदुओं की हिस्सेदारी 79.4 फीसदी से घटकर 75.8 फीसदी रहने का अनुमान है। हिंदू आबादी संख्या में फिर भी बढ़ेगी।

Population Momentum: कम उम्र कैसे बढ़ाएगी आबादी?

  • रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में भारत के मुसलमानों की औसत मध्य आयु 24 साल थी, जबकि हिंदुओं की 29 साल। पांच साल का यह अंतर जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करता है।
  • कम उम्र वाले समुदाय में प्रजनन आयु तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है।
  • इसलिए प्रति महिला बच्चों की संख्या घटने के बाद भी कुल जन्म लंबे समय तक अधिक रह सकते हैं।
  • इसी प्रक्रिया को 'पॉपुलेशन मोमेंटम' कहा जाता है।

Fertility Rate: हिंदू-मुस्लिम अंतर हुआ कम

NFHS के आंकड़ों के अनुसार, मुस्लिम महिलाओं की कुल प्रजनन दर 1992-93 के 4.4 बच्चों से घटकर 2019-21 में 2.36 रह गई। इसी अवधि में हिंदू महिलाओं की प्रजनन दर 3.3 से घटकर 1.94 हुई। यानी दोनों समुदायों के बीच अंतर पहले से कम हुआ है।

Pew Report: अनुमान का मतलब क्या है?

ये आंकड़े भविष्य की निश्चित भविष्यवाणी नहीं, बल्कि मौजूदा जनसांख्यिकीय रुझानों पर आधारित अनुमान हैं। रिपोर्ट में उम्र, जन्मदर, मृत्यु दर, प्रवास और धर्म परिवर्तन जैसे कारकों को शामिल किया गया है। इसके बावजूद 2070 तक भारत में हिंदू सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय बने रहने का अनुमान है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Marwadi Business Family: अमीर मारवाड़ी परिवारों का कौन सा 'डार्क सीक्रेट' आया सामने? प्रेम सोनी की पोस्ट वायरल
Anant Singh Daughter Wedding: मेहंदी-संगीत से फेरों तक, शिवांगी की शादी का पूरा शेड्यूल