
बेंगलुरु: कर्नाटक के मैसूर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां शादी से सिर्फ कुछ दिन पहले एक लड़की, उसके माता-पिता ने एक साथ आत्महत्या कर ली। वजह जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल, एक लड़के ने लड़की की कुछ प्राइवेट तस्वीरें उसके मंगेतर को भेज दी थीं। इसी बदनामी के डर से पूरे परिवार ने अपनी जान दे दी।
मरने वालों की पहचान शिवन्ना (54), उनकी पत्नी नागरत्ना (44) और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, रक्षिता की शादी 24 जून को होनी थी। मैसूर का ही रहने वाला उल्लास गौड़ा नाम का एक लड़का पहले रक्षिता से शादी करना चाहता था, लेकिन रक्षिता और उसके परिवार ने रिश्ते से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी उल्लास लगातार रक्षिता को परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था।
जब रक्षिता की शादी कहीं और तय हो गई, तो उल्लास ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। 21 जून की रात को शिवन्ना के परिवार ने उल्लास और उसके माता-पिता को अपने घर बुलाया। उन्होंने उल्लास को चेतावनी दी और उसके फोन से रक्षिता की कुछ तस्वीरें और मैसेज डिलीट करवा दिए। लेकिन, उल्लास ने चालाकी से कुछ तस्वीरें अपने पास बचाकर रख ली थीं।
घर लौटने के बाद, उल्लास ने वही तस्वीरें रक्षिता के होने वाले पति को भेज दीं। तस्वीरें देखकर लड़के वाले भड़क गए और रक्षिता के घर पहुंचकर इस बारे में सवाल-जवाब करने लगे। इस घटना से रक्षिता का परिवार बुरी तरह टूट गया। पुलिस ने बताया कि समाज में होने वाली बेइज्जती और बदनामी के डर से शिवन्ना और उनके परिवार ने सोमवार तड़के घर पर जहर खा लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें परिवार ने अपनी मौत के लिए उल्लास गौड़ा को जिम्मेदार ठहराया है।
इस घटना के बाद गांव वाले और रिश्तेदार भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। बाद में, पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे उल्लास गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।