नागपुर के यशोधरा नगर में 72 साल के नथुलाल ने काला जादू करने के शक में अपनी बहू लक्ष्मी पाली की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी कुएं में कूद गया। पुलिस ने आरोपी को बचाकर मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें नागपुर क्राइम की पूरी खबर।
Nagpur Crime: काला जादू के शक में ससुर ने बहू की हत्या
Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अंधविश्वास और वहम ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। यशोधरा नगर इलाके में 72 साल के नथुलाल पाली ने अपनी 42 वर्षीय बहू लक्ष्मी रविशंकर पाली की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर ने घर के पीछे बने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश भी की, लेकिन समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया।
24
Nagpur Superstition Murder Case: बेटे की मौत और बीमारी का जिम्मेदार मानता था ससुर
पुलिस जांच में पता चला है कि ससुर और बहू के बीच पिछले कई महीनों से अनबन चल रही थी। 72 वर्षीय नथुलाल अक्सर बीमार रहते थे और उनके मन में यह अंधविश्वास घर कर गया था कि उनकी बहू लक्ष्मी उन पर तंत्र-मंत्र और काला जादू कर रही है। नथुलाल को यह भी शक था कि तीन साल पहले हुई उसके बेटे की मौत की वजह भी लक्ष्मी का काला जादू ही था। इसी वहम के चलते घर में आए दिन विवाद होता रहता था।
34
Nagpur Murder News Today: कपड़े धोते वक्त सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार
शनिवार को यह रोज का झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। घटना के वक्त लक्ष्मी घर के बाहर कपड़े धो रही थीं। तभी ससुर नथुलाल वहां पहुंचा और फिर से काला जादू करने की बात कहकर बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ी कि नथुलाल ने गुस्से में आकर पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और लक्ष्मी के सिर पर दे मारी। वार इतना जोरदार था कि लक्ष्मी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
Nagpur Police Investigation: कुएं से जिंदा निकाला गया आरोपी, हत्या का मामला दर्ज
यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर यूनुस शेख के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी कुएं में कूद गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति की मौत के बाद लक्ष्मी अपने दो बच्चों के साथ उसी मकान के अलग कमरे में रहती थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।