Nagpur Murder Mystery: टूटी गर्दन, फटी आंते... PM रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा कि हक्के-बक्के रह गए सब!

Published : Sep 05, 2026, 01:48 PM IST
nagpur crime yamini yadav murder husband dance class cooking dispute postmortem

सार

Nagpur Crime: डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम में गंभीर चोटें मिलीं, जिसके आधार पर पति को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया गया।

Yamini Yadav Murder: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज डांस क्लास जाने और खाना न बनाने की छोटी सी बात पर एक पति राक्षस बन गया। आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी की दो मासूम बच्चों के सामने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खाना बनाने से किया मना, शराबी पति का टूटा कहर

यह दर्दनाक घटना नागपुर की है। मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय यामिनी कृष्णा लाल यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 41 साल का कृष्णा लाल यादव है। घटना के दिन कृष्णा शराब के नशे में धुत होकर काम से घर लौटा और यामिनी से खाना बनाने को कहा। लेकिन यामिनी अपनी सोसाइटी में ही होने वाली डांस क्लास में जाने की तैयारी कर रही थी, इसलिए उसने तुरंत खाना बनाने से मना कर दिया। बस इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई और नशे में धुत आरोपी ने दो मासूम बच्चों के सामने पत्नी की गर्दन और पेट पर जानलेवा हमला कर दिया।

इलाज के अभाव में तड़पती रही यामिनी, अंदरूनी चोटों से फूटा पेट

मारपीट के बाद जब यामिनी दर्द से कराहने लगी, तो उसने पति से दर्द निवारक दवा (पेनकिलर) लाने को कहा। आरोपी पास के मेडिकल स्टोर गया, लेकिन दुकान बंद होने पर खाली हाथ लौट आया। इस दौरान यामिनी की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसका पेट सूजने लगा। बाद में जब परिजन उसे अस्पताल ले गए, तो इलाज के दौरान यामिनी ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला खौफनाक राज, पुलिस ने पति को दबोचा

शुरुआत में पुलिस ने इसे दुर्घटना में हुई मौत मानकर केस दर्ज किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो हर कोई दंग रह गया। रिपोर्ट में साफ़ हुआ कि यामिनी की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी, गला घोंटा गया था और पेट में आंतों को भारी नुकसान पहुंचा था। यामिनी के भाई ने बताया, "हमें शुरुआत में लगा कि सामान्य परिस्थितियों में मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच उजागर कर दिया। दोनों में पहले भी आम जोड़ों की तरह झगड़े होते थे, लेकिन बहन हमेशा कहती थी कि यह घर का मामला है, आप लोग बीच में न पड़ें। हमें क्या पता था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।" पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा लाल यादव को धारा 302 (हत्या) के तहत तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hanuman Ansh: क्यों हिट हो रही 'हनुमान अंश'? वो एक Idea जो बॉलीवुड में पहले कभी नहीं हुआ यूज
Wrestler Ashwini Pol: 5 गोल्ड जीतने वाली नेशनल पहलवान ने बच्चों संग क्यों दी जान? असली वजह अब आई सामने