Wrestler Ashwini Pol: 5 गोल्ड जीतने वाली नेशनल पहलवान ने बच्चों संग क्यों दी जान? असली वजह अब आई सामने

Published : Sep 05, 2026, 01:18 PM IST
maharashtra former national wrestler ashwini pol jumps from fort with kids dowry harassment case

सार

Ashwini Pol Case: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला। दहेज और ऑटो के लिए सोने की मांग से परेशान पूर्व नेशनल पहलवान अश्विनी पोल ने 3 बच्चों के साथ नलदुर्ग किले से छलांग लगा दी। जानिए पूरी खबर।

Maharashtra Wrestler Ashwini Pol: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नलदुर्ग किले से गिरने के बाद पूर्व राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अश्विनी पोल (30) और उनके तीन बच्चों में से दो की मौत हो गई। घटना गुरुवार की है। अश्विनी की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद अश्विनी के पिता तानाजी शिवाजी मोहिते की शिकायत पर उनके पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ashwini Pol Case: दहेज के लिए सोना और पैसे मांगने का आरोप

मामले की जांच कर रहे अधिकारी रविंद्र गायकवाड़ के मुताबिक, अश्विनी के पति, सास-ससुर और बुआ पर उसे दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, ससुराल वाले कथित तौर पर कहते थे कि शादी के समय उसके मायके वालों ने दहेज में कुछ नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद भी अश्विनी को कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इसी दौरान ससुराल की ओर से उस पर अपने माता-पिता से सोने की चूड़ियां और पैसे लाने का दबाव बनाए जाने का भी आरोप है।

Naldurg Fort Incident: ऑटो खरीदने के लिए बनाया जा रहा था दबाव

पुलिस के मुताबिक, अश्विनी के पति और ससुराल वाले चाहते थे कि वह अपने मायके से ऑटो खरीदने के लिए पैसे और सोने की चूड़ियां लेकर आए। अधिकारी के अनुसार, लंबे समय से चल रही कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से वह परेशान थीं। इसी मामले में पुलिस ने उनके पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। हालांकि, मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी।

Maharashtra Wrestler: अश्विनी ने जीते थे 5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल

अश्विनी पोल सिर्फ पारिवारिक विवाद के कारण चर्चा में नहीं हैं। वह मराठवाड़ा की जानी-मानी पहलवान थीं और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड और 6 सिल्वर मेडल जीते थे। पूर्व पहलवान, कोच और इंटरनेशनल रेफरी दिनेश गुंड ने उन्हें एक होनहार खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अश्विनी ने अंडर-16 समेत अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे। उनके मुताबिक, शादी के बाद अश्विनी को कुश्ती छोड़नी पड़ी थी।

Naldurg Fort Tragedy: एक बेटी अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, अश्विनी अपने तीनों बच्चों के साथ नलदुर्ग किले पहुंची थीं। घटना के बाद अश्विनी और उनके एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों जुड़वां बेटियों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक बेटी ने भी दम तोड़ दिया। दूसरी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। नलदुर्ग किले के जिस ऊंचे हिस्से से यह घटना हुई, उसे उपली बुर्ज बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Saharanpur में उड़ाईं गईं संविधान की धज्जियां', Imran Masood ने क्या कहा-सुनिए...
Modi With Teachers: 'मुझे सिखाओ', जब PM Modi ने टीचर से ली जबरदस्त क्लास