NCPA कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 साल बाद ₹7,250 बढ़ी सैलरी, ₹50 हजार बोनस, और क्या मिला?

Published : Sep 05, 2026, 12:44 PM IST
ncpa employees salary hike 7250 monthly 50000 annual bonus wage agreement

सार

नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर। 'ऑल इंडिया कामगार कर्मचारी संघ' ने 4 साल का वेतन समझौता कराया है, जिसके तहत प्रतिमाह ₹7,250 सैलरी Hike और ₹50,000 सालाना बोनस मिलेगा।

NCPA Employees Salary Hike: मुंबई में NCPA यानी नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। BJP समर्थित अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ और NCPA प्रबंधन के बीच हुए नए वेतन समझौते के तहत कर्मचारियों की मासिक सैलरी में ₹7,250 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही हर कर्मचारी को हर साल ₹50,000 का बोनस भी मिलेगा। यह चार साल का वेतन समझौता है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू माना जाएगा और 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। समझौता BJP महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में हुआ है।

NCPA Salary Hike: हर महीने ₹7,250 और सालाना ₹50,000 बोनस

नए वेतन समझौते के मुताबिक NCPA के सभी कर्मचारियों के मासिक वेतन में ₹7,250 की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा हर साल ₹50,000 बोनस देने का भी प्रावधान है। यानी कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी के साथ सालाना अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी मिलेगा। रविंद्र चव्हाण ने कहा कि NCPA प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच यह तीसरा वेतनवृद्धि समझौता है। उनके मुताबिक, संगठन ने कर्मचारियों के वेतन और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है। मौजूदा समझौते को इसी कोशिश की एक बड़ी कामयाबी बताया गया है।

NCPA Workers: कर्मचारी संगठन ने बताई अपनी बड़ी कामयाबी

अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अनुसार, पहले NCPA के ज्यादातर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व मुंबई लेबर यूनियन करती थी। संगठन का दावा है कि लगातार किए गए संगठनात्मक प्रयासों के बाद मुंबई लेबर यूनियन के सदस्य उसके साथ आ गए। इसके बाद इंडस्ट्रियल कोर्ट में हुई कानूनी प्रक्रिया के जरिए अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ NCPA में सबसे बड़ा और एकमात्र प्रमाणित कर्मचारी संघ बनकर उभरा। यह दावा संगठन की ओर से किया गया है। संघ का कहना है कि इस संगठनात्मक स्थिति से उसे NCPA कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी मांगों को ज्यादा प्रभावी तरीके से उठाने में मदद मिली है।

NCPA Wage Agreement: कर्मचारियों की एकजुटता को बताया जीत

वेतन समझौते को लेकर रविंद्र चव्हाण ने कहा कि यह उपलब्धि कर्मचारियों की एकजुटता, संगठन की ताकत और जायज मांगों के लिए किए गए लगातार संघर्ष का नतीजा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने मजदूरों के अधिकारों और बेहतर वेतन के लिए लगातार काम किया है। उनके मुताबिक, NCPA कर्मचारियों को मिली यह वेतन बढ़ोतरी आगे बेहतर सेवा शर्तों और कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

NCPA Salary Settlement: हस्ताक्षर समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद?

वेतन समझौते के हस्ताक्षर समारोह में NCPA की ओर से अध्यक्ष संटूक, निदेशक फ्रेडी तलाठी, तकनीकी निदेशक काले और मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक व्हिन्सेंट डिसूजा मौजूद रहे। वहीं कर्मचारी संघ की ओर से महासचिव सुहास माटे, उपाध्यक्ष प्रशांत वर्तक और संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य समारोह में शामिल हुए। रविंद्र चव्हाण ने कहा कि कर्मचारियों के नेतृत्व में हासिल हुई यह वेतन बढ़ोतरी सिर्फ आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष की भी जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समझौते से NCPA कर्मचारियों को भविष्य में बेहतर सेवा सुविधाएं और कल्याणकारी लाभ मिलेंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jantar Mantar Protest: 'यह देखना वाकई बहुत दुखद है...': पुलिस कार्रवाई पर अब क्यों भड़के SC जज?
Teachers Day: देश के 21 शिक्षक को राष्ट्रपति अवॉर्ड में मिलता है कितना कैश, कैसे होता है चयन? जाने सब