
नागपुर (महाराष्ट्र): नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर ही अपने पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने घरेलू झगड़ों से तंग आकर भाड़े के हत्यारों को अपने पति को मारने के लिए सुपारी दी थी। नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि 45 साल के गणेश बोरकर 2 जुलाई की रात को एक चाय की दुकान से घर लौट रहे थे। तभी भांडेवाड़ी के पास उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर भांडेवाड़ी पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और भांडेवाड़ी पुलिस ने मिलकर काम किया। पुलिस ने टेक्निकल सबूतों, खुफिया जानकारी और परिवार वालों के बयानों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और पत्नी ने पहले भी पति को धमकी दी थी। इसके बाद शक की सुई मृतक की पत्नी पर आकर टिक गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।