Namo Bharat: अब 50 मिनट से भी कम में दिल्ली से मेरठ! 16 नवंबर से दौड़ेंगी 8 नई सुपरफास्ट ट्रेनें, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

Published : Nov 15, 2026, 01:07 PM IST
namo bharat train delhi meerut 8 fast trains from november 16 stoppages timing travel time

सार

NCRTC 16 नवंबर से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 8 नई तेज रफ्तार नमो भारत ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। केवल 5 प्रमुख स्टेशनों पर रुकने वाली इन ट्रेनों से सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा होगा। जानें पूरा रूट और टाइम-टेबल।

Namo Bharat Update: दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन का सफर अब और तेज होने जा रहा है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) 16 नवंबर से कॉरिडोर पर आठ नई लिमिटेड-स्टॉप ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा। ये ट्रेनें केवल चुनिंदा स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर की दूरी 50 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी, जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा।

Namo Bharat Train: सिर्फ इन 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई तेज ट्रेनें दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम के बीच चलेंगी। रास्ते में इनका ठहराव सिर्फ पांच प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

  • स्टॉपेज: सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम।
  • आनंद विहार से गाजियाबाद का सफर करीब 8 मिनट में पूरा होगा।
  • आनंद विहार से बेगमपुल पहुंचने में लगभग 36 मिनट लगेंगे।
  • गाजियाबाद से बेगमपुल की दूरी करीब 28 मिनट में तय होगी।

Namo Bharat Express Timing: सुबह-शाम मिलेंगी 8 ट्रेनें

  • NCRTC के मुताबिक, ये सेवाएं यात्रियों की सबसे ज्यादा आवाजाही वाले पीक आवर्स में उपलब्ध होंगी।
  • सुबह: सराय काले खां और मोदीपुरम से सुबह 8 बजे और 8:30 बजे।
  • शाम: दोनों टर्मिनल से शाम 6 बजे और 6:30 बजे।
  • ये ट्रेनें मौजूदा सेवाओं के साथ चलेंगी। नियमित ट्रेनें 10 मिनट के अंतराल पर सभी चालू स्टेशनों पर रुकती रहेंगी।
  • यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन में चढ़ने से पहले डिस्प्ले बोर्ड और प्लेटफॉर्म की घोषणाएं जरूर देखें, ताकि लिमिटेड-स्टॉप और नियमित ट्रेन के बीच भ्रम न हो।

Delhi-Meerut Namo Bharat: क्यों बढ़ाई जा रही हैं सेवाएं?

NCRTC के अनुसार, इस कॉरिडोर पर रोज करीब 1.1 लाख यात्री सफर करते हैं। नेटवर्क पर अब तक 5 करोड़ से ज्यादा यात्राएं दर्ज हो चुकी हैं। नई सेवाओं से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral News: ब्रेकअप के बाद खौफनाक बदला! बेजुबानों के खून से रंगे हाथ, वीडियो कॉल पर दिखाया मंजर
Top 10 Cars: अक्टूबर में इन कारों पर टूट पड़े ग्राहक! वैगन आर नंबर-1, ब्रेजा की 86% ग्रोथ ने चौंकाया