Nana Patekar Death: 'मैं कल मरने वाला हूं...' मौत से पहले नाना ने कही थी ये बात, पढ़ें आखिरी इंटरव्यू!

Published : Oct 08, 2026, 12:09 PM IST
nana patekar death interview i will die tomorrow mortality before death

सार

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर ने मौत से कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं कल मरने वाला हूं...' उन्होंने जिंदगी की अनिश्चितता, मौत और एक अभिनेता की जिम्मेदारी पर खुलकर बात की थी। निधन के बाद उनका यह बयान फिर चर्चा में है।

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। खास बात यह है कि मौत से कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में नाना ने खुद जिंदगी, मौत और अपनी आखिरी घड़ी को लेकर खुलकर बात की थी।

Nana Patekar on Death: 'मैं कल मरने वाला हूं...'

CNN-News18 को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था, “मैं कल मरने वाला हूं, इस पर अगर मैं भरोसा करूंगा तो आज अच्छा जी सकता हूं।” उनकी यह बात अब उनके निधन के बाद फिर चर्चा में है। नाना ने कहा था कि इंसान अक्सर यह मानकर चलता है कि उसकी मौत अभी दूर है। इसी सोच में वह चीजें जमा करता रहता है और जिंदगी को टालता रहता है। उन्होंने कहा था कि अचानक किसी के निधन की खबर सामने आती है और एहसास होता है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है।

Nana Patekar Interview: मौत को लेकर क्या बोले थे?

नाना ने अपने आसपास की घटनाओं और उनसे होने वाले दर्द का भी जिक्र किया था। उनका मानना था कि एक अभिनेता को अपने आसपास की दुनिया से प्रभावित होना चाहिए। अगर किसी घटना से तकलीफ होती है तो उसे अपनी कला के जरिए सामने लाना भी कलाकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा था कि कैमरा उनके लिए अंदर की घुटन और बेचैनी को बाहर निकालने का माध्यम है। उनके मुताबिक, अगर कोई अभिनेता ऐसी कहानियों का हिस्सा नहीं बनता, जो उसे भीतर तक प्रभावित करती हैं, तो उसके अभिनेता होने का क्या फायदा?

Nana Patekar on Cinema: 'अभिनेता होने का क्या फायदा?'

नाना ने सिनेमा के व्यावसायिक पक्ष को भी स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी 'वेलकम' जैसी मनोरंजक फिल्में करना ठीक है और कलाकार पैसे भी कमाते हैं। लेकिन उनके पास इतना प्रभावशाली माध्यम है कि उसका इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। नाना की मौत के बाद उनका यह पुराना इंटरव्यू इसलिए खास हो गया है, क्योंकि कुछ महीने पहले कही उनकी बातें अब जिंदगी और मौत को लेकर उनके नजरिए की एक अलग तस्वीर सामने रखती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mecca Pact: पहली बार सऊदी में सैनिकों की तैनाती, पाकिस्तान ने भी मौजूदगी मानी, तुर्की भी साथ
नाना पाटेकर की वो खूंखार फिल्म जिसे देखकर मां हुईं थीं दुखी, एक्टिंग छोड़ने तक का कह दिया था