
Nana Patekar Death Reason: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक हुए निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। 75 वर्ष की आयु में इस महान कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनकी मौत से जुड़े हालातों और आखिरी पलों की पूरी जानकारी साझा की है, जिससे यह साफ हो गया है कि उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
घटना के समय नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। सुबह अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की गंभीर शिकायत हुई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार और स्टाफ की सूचना पर तुरंत उनके घर एक मेडिकल इमरजेंसी टीम भेजी गई। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें तुरंत आगे के इलाज के लिए गोवा के प्रतिष्ठित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें शुरू कर दीं।
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब अभिनेता को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों की टीम ने उनकी धड़कन और सांसों को वापस लाने के लिए लगातार 45 मिनट तक उन्हें CPR (कार्डियक मसाज) दिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनके शरीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे लगातार 'एसिस्टोल' (दिल की धड़कन पूरी तरह रुक जाने) की स्थिति में बने रहे। डॉक्टरों के अनुसार वह पूरी प्रक्रिया के दौरान ‘एसिस्टोल’ की स्थिति में रहे। डॉ. सालकर ने बताया कि लगातार CPR के बाद भी अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। मामले को मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जानी है।
VIDEO | Goa: Veteran actor Nana Patekar passes away at 75. Dr Shekhar Salkar, a senior doctor at Manipal Hospital, says, "Our favourite actor Nana Patekar was brought dead to our hospital and was declared dead at 5.20 am today. His caretaker arrived at around 4.18-20 am, took our ambulance and went to his flat, which is nearby. By the time our team reached there, he was already on the ground, unconscious and almost unresponsive. They started CPR and shifted him to the hospital while continuing CPR. He was brought here in about 10 minutes, and we continued CPR here as well. But it was like he was brought dead. So we had to register a medico-legal case, and the body has now been shifted to Goa Medical College for post-mortem. It was a cardiac arrest, but we do not know the cause. He was a known cardiac patient and was on medication, as far as we have been told."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। चूंकि यह एक मेडिको-लीगल केस (MLC) है, इसलिए अस्पताल प्रशासन द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया। उनके जाने से भारतीय सिनेमा और उनके करोड़ों चाहने वालों के दिल में एक कभी न भरने वाला खालीपन आ गया है।
नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी और मराठी सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में शामिल किया। हाल के वर्षों में भी वह फिल्मों में सक्रिय रहे। उनकी हालिया फिल्मों में ‘हाउसफुल 5’ शामिल है। इसके अलावा वह ‘ओ रोमियो’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका और ‘सूबेदार’ में कैमियो में नजर आए थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।