PM Modi के बचपन के 12 किस्से, चाय की दुकान से मगरमच्छ वाली कहानी तक...

Published : Sep 16, 2026, 03:26 PM IST

PM Modi Childhood Facts: चाय की दुकान से लेकर स्कूल की बहस और तालाब में तैराकी तक, नरेंद्र मोदी का बचपन कई दिलचस्प किस्सों से जुड़ा है। 17 सितंबर को जन्मदिन के मौके पर देखिए PM Modi के बचपन से जुड़े कुछ खास किस्से.

PREV
111
वडनगर में बीता बचपन

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनका बचपन इसी छोटे शहर के सामान्य माहौल में बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति नॉर्मल थी और बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के साथ घर के काम में भी हाथ बंटाना पड़ता था। यही वडनगर आगे चलकर उनकी जिंदगी की कहानी का सबसे अहम शुरुआती पड़ाव बना।

211
पिता की चाय की दुकान पर मदद

नरेंद्र मोदी पढ़ाई के साथ परिवार की चाय की दुकान पर भी मदद करते थे। वडनगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी यह कहानी उनके बचपन के सबसे ज्यादा चर्चित हिस्सों में से एक है। कई मौकों पर मोदी ने खुद बताया है कि वो चाय बेचते थे।

311
पढ़ाई में बहस का शौक

पढ़ाई के दौरान नरेंद्र मोदी को बहस में काफी दिलचस्पी था। उनकी सार्वजनिक जीवनी में भी डिबेट और किताबों के प्रति उनके शुरुआती लगाव का जिक्र मिलता है। यानी बोलने और अपनी बात रखने की रुचि उनके जीवन में काफी पहले दिखाई देने लगी थी।

411
स्कूल का नाम था वर्नाक्युलर स्कूल

नरेंद्र मोदी ने वडनगर के जिस पुराने स्कूल में पढ़ाई की थी, उसे वर्नाक्युलर स्कूल के नाम से जाना जाता था। बाद में इसी स्कूल को नए रूप में डेवलप करके ‘प्रेरणा स्कूल’ के तौर पर तैयार किया गया।

511
तैराकी का था शौक

नरेंद्र मोदी को बचपन में तैराकी का शौक था। वडनगर की शर्मिष्ठा झील से उनकी तैराकी की कई कहानियां जुड़ी हैं।

611
मगरमच्छ वाला किस्सा

नरेंद्र मोदी के बचपन से जुड़ा एक चर्चित किस्सा मगरमच्छ से जुड़ा है। 2014 में प्रकाशित एक जीवनी के हवाले से बताया गया कि कक्षा 8 के दौरान शर्मिष्ठा झील में तैरते समय उनके पैर पर मगरमच्छ ने हमला किया था और उन्हें टांके लगे थे।

711
झील और मंदिर से जुड़ी कहानी

वडनगर के लोगों के बीच एक और कहानी सुनाई जाती है कि बाल नरेंद्र झील के बीच बने एक छोटे मंदिर पर झंडा बदलने के लिए पानी में उतर गए थे।

811
छोटी उम्र में RSS की शाखा से जुड़ाव

नरेंद्र मोदी करीब 8 साल की उम्र में RSS की स्थानीय शाखा में जाने लगे थे। यहीं उनकी मुलाकात लक्ष्मणराव इनामदार से हुई, जिन्हें बाद में उनके शुरुआती मार्गदर्शकों में गिना गया।

911
NCC से भी जुड़े थे

नरेंद्र मोदी किशोरावस्था में National Cadet Corps यानी NCC से जुड़े थे। स्कूल के समय की ऐसी गतिविधियां उनके बचपन की कहानी का एक कम चर्चित हिस्सा हैं। इससे उनके स्कूल जीवन में पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों की भी झलक मिलती है।

1011
17 साल की उम्र में घर से निकले

करीब 17 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी ने घर छोड़ा और इसके बाद करीब दो साल तक भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा की। उन्होंने कई धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्रों का दौरा किया। यह दौर उनके बचपन से निकलकर आगे की जिंदगी की तलाश की ओर बढ़ने वाला बड़ा मोड़ माना जाता है।

1111
थिएटर में भी दिलचस्पी

नरेंद्र मोदी के स्कूल जीवन से जुड़ी जानकारियों में थिएटर का जिक्र भी मिलता है। उन्हें स्कूल के नाटकों में हिस्सा लेना पसंद था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories