दतिया उपचुनाव: हार का गम भूले नरोत्तम, हारे उम्मीदवार संग मुस्कुराते हुए शेयर की तस्वीर

Published : Aug 05, 2026, 07:54 PM IST
narottam mishra

सार

Datia Bypoll : दतिया उपचुनाव के हार के बाद नरोत्तम मिश्रा पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच नरोत्तम ने हारे उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर वायरल हो रही है, साथ ही कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी और प्रदेश के शीर्ष नेताओं पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष जी तिवारी के बीच मनमुटाव की खबरें भी चल रही हैं। इसी बीच बुधवार को नरोत्तम मिश्रा ने अपने ऊपर और आशुतोष पर लग रहे आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर एक मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की है। साथ ही सभी आरोपों का खंडन किया है।

कैसा है नरोत्तम और आशुतोष का रिश्ता

  • नरोत्तम मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-भाजपा प्रत्याशी आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। आशुतोष तिवारी जी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
  • आशुतोष जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। मेरे चुनाव 2003 डबरा से मैने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराज़गी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है !

राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं…

  • नरोत्तम मिश्रा ने कहा-मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।
  • आशुतोष तिवारी जी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक.. हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bombay High Court On E20: Nitin Gadkari को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, Meta, Google को दिया आदेश
अब क्या कहेंगे CM Bhagwant Mann ? Harsimrat Kaur Badal ने खोल दी पंजाब की एक-एक पोल