बनारस की अजीबोगरीब इमारत, ‘एक हाथ’ चौड़ाई वाला घर देख लोग हैरान-Watch Video

Published : Feb 26, 2026, 01:38 PM IST

Unique House Design Viral Video: बनारस में एक बेहद संकरा और लंबा घर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी चौड़ाई इतनी कम है कि लोग हैरान रह गए। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इसे 9वां अजूबा बता रहे हैं।

PREV
15
बनारस में दिखा ‘एक हाथ’ जितना घर!

आज के दौर में कुछ भी अजीब दिख जाए तो लोग तुरंत मोबाइल निकाल लेते हैं। वीडियो बनता है, सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है और अगर चीज हटके हो, तो वह देखते ही देखते वायरल भी हो जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें एक ऐसा घर दिख रहा है, जिसकी चौड़ाई देखकर लोग हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि यह अनोखा घर बनारस में है और इसकी बनावट इतनी अलग है कि पहली नजर में कोई भी चौंक जाए।

25
वीडियो में कैसा दिखा घर?

वायरल क्लिप में एक बेहद संकरा घर नजर आता है। उसकी चौड़ाई इतनी कम है कि लोग मजाक में कह रहे हैं कि उसे एक हाथ से नाप लिया जाए। अगर एक हाथ से न हो, तो डेढ़ हाथ काफी है। घर के सामने एक छोटा सा गेट दिखता है और उसके साथ ईंट की दीवार। बस उतनी ही जगह में पूरा स्ट्रक्चर खड़ा है। हैरानी की बात यह है कि जहां चौड़ाई बहुत कम है, वहीं घर लंबाई में काफी ऊंचा नजर आता है। दूर से देखने पर यह किसी टावर जैसा लगता है। यही अनोखा डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

35
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर kritika_yadav_1809 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, “बनारस में ऐसा घर देखा आपने।” पोस्ट होते ही यह क्लिप तेजी से शेयर होने लगा। खबर लिखे जाने तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार कमैंट्स देखने को मिल रही हैं।

45
यूजर्स के मजेदार कमेंट

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “इसमें भी कैमरा लगा है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “ये तो स्वर्ग जाने वाली लिफ्ट लग रही है।” तीसरे यूजर ने सवाल किया, “क्या है ये, क्यों है ये?” एक और ने इसे “9वां अजूबा” बता दिया। कई लोगों ने हंसने वाले रिएक्शन दिए हैं। साफ है कि यह घर लोगों को चौंका भी रहा है और मनोरंजन भी कर रहा है।

55
क्यों बनते हैं ऐसे घर?

शहरों में जगह की कमी, महंगी जमीन और तंग गलियां कई बार लोगों को अलग तरह का निर्माण करने के लिए मजबूर कर देती हैं। कुछ लोग कम जगह में ज्यादा फ्लोर बनाकर काम चलाते हैं। हालांकि इस वीडियो में दिख रहा घर इतना पतला है कि लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि घर अंदर से कैसा है या उसमें कोई रहता भी है या नहीं। लेकिन इतना जरूर है कि इसकी बनावट ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories