MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • रंगीली गली में चली लाठियां! 5 Photos में देखें बरसाना की लठामार होली 2026

रंगीली गली में चली लाठियां! 5 Photos में देखें बरसाना की लठामार होली 2026

Barsana Lathmar Holi 2026: बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली 2026 के दौरान रंगोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नंदगांव के हुरियारों पर बरसाने की हुरियारिनों ने प्रेम की लाठियां बरसाईं। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 26 2026, 11:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बरसाना में बरसा प्रेम का रंग
Image Credit : Asianet News

बरसाना में बरसा प्रेम का रंग

राधा रानी की नगरी बरसाना बुधवार को सचमुच रंगों के समंदर में डूबी नजर आई। शाम करीब पांच बजे जब विश्व प्रसिद्ध लठामार होली शुरू हुई, तो पूरा इलाका “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। छतों से लेकर गलियों तक सिर्फ अबीर-गुलाल ही नजर आ रहा था। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु इस अनोखे रंगोत्सव के साक्षी बने।

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘रंगोत्सव 2026’ को इस बार और भव्य रूप दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बेहतर सुरक्षा और खास व्यवस्थाओं के बीच बरसाना ने एक बार फिर दुनिया को अपनी अनूठी परंपरा दिखाई।

25
प्रिया कुंड पर दामाद सा स्वागत, फिर श्रीजी से ली आज्ञा
Image Credit : Asianet News

प्रिया कुंड पर दामाद सा स्वागत, फिर श्रीजी से ली आज्ञा

नंदगांव से जब हुरियारे बरसाना पहुंचे तो सबसे पहले प्रिया कुंड पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बरसाना के लोग कृष्ण के सखाओं को अपना दामाद मानते हैं, इसलिए उनका सत्कार भी उसी आत्मीयता से किया जाता है। मिठाई, पकोड़े, ठंडाई और भांग के साथ मेहमाननवाजी की गई।

इसके बाद हुरियारों ने पगड़ी बांधी और ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित श्री लाडली किशोरी जी मंदिर पहुंचकर राधा रानी से होली खेलने की अनुमति ली। इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। आसमान से बरसते फूलों ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।

Related Articles

Related image1
‘4 लोगों ने बटुकों संग किया कुकर्म’ के आरोप के बीच अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज आमने-सामने
Related image2
Lucknow Shocking CCTV: नमाज के बाद खेल रहा था 10 साल का बच्चा, युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटका
35
रंगीली गली में गूंजे रसिया, 5000 साल पुरानी परंपरा
Image Credit : Asianet News

रंगीली गली में गूंजे रसिया, 5000 साल पुरानी परंपरा

दोपहर बाद करीब चार बजे हुरियारे रंगीली गली पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर ब्रज के पारंपरिक रसिया और होली गीत गाए गए। हुरियारों ने गीतों के जरिए हुरियारिनों को रिझाने की कोशिश की।

इसके जवाब में महिलाओं ने हंसी-ठिठोली के बीच लाठियां बरसाईं। पुरुषों ने चमड़े की मजबूत ढाल से अपना बचाव किया। देखने वालों के लिए यह दृश्य रोमांच और आस्था का अद्भुत संगम था।

मान्यता है कि यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। जब भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ राधा रानी को चिढ़ाने बरसाना आए थे, तब सखियों ने उन्हें लाठियों से खदेड़ा था। उसी घटना की याद में आज भी यह लठामार होली खेली जाती है। ब्रज में होली बसंत पंचमी से शुरू होकर करीब 45 दिनों तक चलती है और उसका सबसे बड़ा आकर्षण यही लठामार होली होती है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं के लिए यह अनुभव अविस्मरणीय रहा। श्रद्धालु भारती ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसी होली देखी है, जहां लाठियों की मार में भी प्रेम और भक्ति साफ महसूस होती है। उन्हें लगा जैसे खुद कान्हा इस उत्सव में मौजूद हों।

स्वाति नाम की एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद व्यवस्था बेहतरीन रही। प्रशासन हर जगह मुस्तैद दिखा। हेलीकॉप्टर से फूल बरसने का पल उनके लिए सबसे खास रहा।

नंदबाबा मंदिर के मुख्य पुजारी मनीष गोस्वामी ने बताया कि नंदगांव और बरसाना का रिश्ता द्वापर युग से जुड़ा है। यह लाठियां चोट पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण के प्रेम और मनुहार का प्रतीक हैं। पूरा ब्रज इस समय प्रेम रस में डूबा हुआ है।

45
4500 जवानों के साथ अभेद्य सुरक्षा
Image Credit : Asianet News

4500 जवानों के साथ अभेद्य सुरक्षा

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, पीएसी और एंटी रोमियो स्क्वायड की टीमें हर चौराहे और गली में तैनात रहीं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद पैदल गलियों में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और मेडिकल सुविधाओं को लेकर खास तैयारी की गई थी। इसी का नतीजा रहा कि इतना बड़ा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

55
क्यों खास है बरसाना की लठामार होली?
Image Credit : Asianet News

क्यों खास है बरसाना की लठामार होली?

बरसाना की लठामार होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और प्रेम का जीवंत रूप है। यहां रंग सिर्फ चेहरे पर नहीं, बल्कि दिलों पर भी चढ़ता है।

हर साल की तरह इस बार भी बरसाना ने साबित कर दिया कि ब्रज की होली सिर्फ खेली नहीं जाती, बल्कि जी जाती है। लाखों लोगों की मौजूदगी में जब राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजते हैं, तो लगता है जैसे इतिहास फिर से जिंदा हो उठा हो।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
होली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ड्यूटी के दौरान 22 साल के कैप्टन अमन सिंह को हार्ट अटैक, एयरलिफ्ट के बाद भी ना बच सकी जान
Recommended image2
BSNL डायरेक्टर के ‘शाही फरमान’ पर बवाल, संगम स्नान के बाद नई चड्ढी-बनियान की डिमांड
Recommended image3
US New Tariff on India: भारत सहित इन 2 देशों पर भयंकर टैरिफ, ट्रंप ने कहा- अब खत्म होगा इनकम टैक्स
Recommended image4
CM Yogi Singapore Japan Visit: सीएम योगी ने ODOP उपहारों से यूपी की कला को दिलाई वैश्विक पहचान
Recommended image5
हैदराबाद की YouTuber ने कुवैत में अपनी मां को "I Love You" मैसेज भेजा, फिर सुसाइड कर लिया
Related Stories
Recommended image1
‘4 लोगों ने बटुकों संग किया कुकर्म’ के आरोप के बीच अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज आमने-सामने
Recommended image2
Lucknow Shocking CCTV: नमाज के बाद खेल रहा था 10 साल का बच्चा, युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved