MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • News
  • Lucknow Shocking CCTV: नमाज के बाद खेल रहा था 10 साल का बच्चा, युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटका

Lucknow Shocking CCTV: नमाज के बाद खेल रहा था 10 साल का बच्चा, युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटका

Lucknow Child Assault Case: लखनऊ के गोलागंज में नमाज के बाद खेल रहे 10 साल के बच्चे को युवक ने उठाकर पक्की गली में पटक दिया। घटना CCTV में कैद हुई। बच्चा बेहोश हो गया और अस्पताल में इलाज जारी है। वजीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 25 2026, 05:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
10 साल के बच्चे को ऐसे उठाया जैसे खिलौना, फिर जोर से पटका!
Image Credit : X@shaileshvermasp

10 साल के बच्चे को ऐसे उठाया जैसे खिलौना, फिर जोर से पटका!

लखनऊ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। 10 साल का मासूम, जो रोजा रखकर नमाज पढ़ने गया था, नमाज के बाद दोस्तों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था। तभी एक युवक आया और उसे गर्दन और पैरों से पकड़कर सिर के ऊपर उठाया और पक्की गली में पटक दिया। बच्चा बेहोश हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामला लखनऊ के गोलागंज इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
युवक ने गर्दन और पैरों से पकड़कर पटका
Image Credit : X@shaileshvermasp

युवक ने गर्दन और पैरों से पकड़कर पटका

जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय अब्दुल नासिर, पिता हयात हुसैन, 20 फरवरी को रोजा खोलने के बाद मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज के बाद वह मस्जिद के बाहर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार, माहौल सामान्य था और बच्चे खेल में व्यस्त थे।

आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला 22 वर्षीय फहद उर्फ प्रिंस वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि युवक ने एक हाथ से बच्चे की गर्दन और दूसरे हाथ से पैरों के बीच पकड़कर उसे सिर से ऊपर उठा लिया। इसके बाद पूरी ताकत से पक्की गली में पटक दिया। बच्चा तुरंत बेहोश हो गया। आसपास मौजूद बच्चे घबरा गए।

Related Articles

Related image1
Mathura Junction Video: सिर्फ एक कप चाय के लिए गुंडा बन गया GRP का सिपाही-WATCH
Related image2
यूपी बनेगा जापान का नया इंडस्ट्रियल ठिकाना? 500 एकड़ में बनेगी खास सिटी
35
पहले कहा गया, खेलते समय गिरा
Image Credit : X@shaileshvermasp

पहले कहा गया, खेलते समय गिरा

घटना के बाद आरोपी के चाचा राशिद और घर की महिलाएं नासिर को उसके घर लेकर पहुंचे। परिजनों को बताया गया कि वह खेलते समय गिर गया था। परिवार उसे हुसैनगंज स्थित एक अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने हालत देखते हुए न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में जांच कराई गई।

परिजनों के अनुसार, बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जाएगी।

45
रिपोर्ट मांगने पर विवाद
Image Credit : X@shaileshvermasp

रिपोर्ट मांगने पर विवाद

22 फरवरी को जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने जांच रिपोर्ट मांगी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। इसी बीच, साथ खेल रहे बच्चों ने सच्चाई बताई कि नासिर को जानबूझकर उठाकर पटका गया था।

55
CCTV फुटेज ने खोली पोल
Image Credit : X@shaileshvermasp

CCTV फुटेज ने खोली पोल

घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखता है कि युवक ने बच्चे को सिर के ऊपर उठाकर जोर से जमीन पर पटका। परिजनों ने थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो लखनऊ 36 जगत नारायण रोड गोलागंज बार्ड थाना बजीरगंज का है 

एक वच्चे को अपने सिर के बराबर उठाकर एक ब्यक्ति पूरी ताकत से नीचे सर के बल फेका फिर इतनी बेरहमी से पीटना और इसके खिलाफ कार्यवाही न होना बड़ी दुख की बात है 

अभी तक दरिंदा पकड़ा नही गया है लखनऊ पुलिस से निवेदन है इस… pic.twitter.com/r77Hswluce

— Shailesh Verma (@shaileshvermasp) February 25, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गंगा-यमुना के जलस्तर पर आया बड़ा अपडेट: खतरे के निशान से कितना दूर है पानी? जानिए ताजा मीटर रीडिंग
Recommended image2
7 मौतों के बाद कहां छिपा सत्य निकेतन बिल्डिंग का मालिक? देखिए उसके दूसरे बंगले की तस्वीर
Recommended image3
Delhi Building Collapse: 24 घंटे में क्या-क्या हुआ? सत्य निकेतन PG हादसे की पूरी कहानी
Recommended image4
Tamil Nadu CM Vijay: "महिलाओं का अपमान हुआ तो कानून कार्रवाई करेगा", Trisha टिप्पणी विवाद पर बयान
Recommended image5
AIIMS में लगी ये ‘आबादी घड़ी’ क्यों हुई वायरल? स्क्रीन पर हर पल बदलते दिखे भारत की जनसंख्या के आंकड़े
Related Stories
Recommended image1
Mathura Junction Video: सिर्फ एक कप चाय के लिए गुंडा बन गया GRP का सिपाही-WATCH
Recommended image2
यूपी बनेगा जापान का नया इंडस्ट्रियल ठिकाना? 500 एकड़ में बनेगी खास सिटी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved