
Ashok Kharat-Rupali Chakankar Viral Video Case: नासिक के कथित ‘डर्टी बाबा’ अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद एक नया विवाद सामने आया है। इस मामले में महाराष्ट्र की महिला नेता रूपाली चाकणकर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। यहां तक कि शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे का तो यहां तक कहना है कि बाबा के कहने पर रुपाली चाकणकर ने अपनी उंगली तक काट ली थी।
शिवसेना (उद्धव गुट) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने रुपाली चाकणकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रूपाली चाकणकर कथित ज्योतिषी की इतनी बड़ी भक्त थीं कि एक बार उनके प्रभाव में आकर उन्होंने अपनी एक उंगली तक काट ली थी। अंधारे ने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं, जिनमें रूपाली चाकणकर की अनामिका उंगली पर पट्टी बंधी साफ नजर आई थी।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रूपाली चाकणकर कथित ज्योतिषी अशोक खरात के साथ नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह उन्हें खाना खिलाते हुए दिखती हैं, तो एक अन्य क्लिप में वह उनके साथ छाता लेकर चलती दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं, एक वीडियो में रुपाली बाबा के पैर धोती नजर आती हैं। एक और वीडियो में उन्होंने खरात की तुलना भगवान विट्ठल से की थी। इन सभी वीडियो के सामने आने के बाद उनकी भूमिका को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।
रूपाली चाकणकर महाराष्ट्र की जानी-मानी महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका संबंध पुणे शहर से है और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा भी वहीं से पूरी की है। हायर एजुकेशन के दौरान ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गई थीं। वह लंबे समय से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़ी रहीं। हालांकि, अशोक खरात केस में नाम सामने आने के बाद रुपाली ने महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
रूपाली चाकणकर के इस्तीफे के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि 'धोखेबाज बाबाओं' जैसे अशोक खरात का समर्थन करने वाले 'धोखेबाज चेलों' पर भी सख्त एक्शन होना चाहिए। ठाकरे ने इस पूरे मामले का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।