Ashok Kharat Case: 150 से ज्यादा महिलाओं संग रासलीला-नशा देकर रेप, VIP ज्योतिषी का कच्चा चिट्ठा खुला

Published : Apr 01, 2026, 11:04 AM IST
Ashok kharat scandal case

सार

Ashok Kharat Case :  नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात ने 150+ महिलाओं का यौन शोषण किया। वह सम्मोहन के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करता था। SIT द्वारा गिरफ्तार खरात के राजनीतिक संबंध भी जांच के दायरे में हैं।

नासिक: खुद को VIP ज्योतिषी और 'कैप्टन' बताने वाले अशोक खरात की काली करतूतों का पर्दाफाश हुआ है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने खुलासा किया है कि खरात ने आध्यात्म की आड़ में 150 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया है। इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है।

अशोक खरात के केबिन के खतरनाक वीडियो

खरात का तरीका बेहद शातिर था। वो हिप्नोटिज्म (सम्मोहन) करने के बहाने महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक पिलाता था और फिर उनके साथ रेप करता था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 35 साल की महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे 19 तारीख को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को खरात के ऑफिस में लगे खुफिया कैमरों से महिलाओं के यौन शोषण के भयानक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने उसके ऑफिस और मोबाइल फोन को सील कर दिया है। फिलहाल, खरात के खिलाफ रेप के सात और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के पास हर दिन नई शिकायतें आ रही हैं।

रूपाली चानकर को बड़ी महंगी पड़ी खरात से मुलाकात

इस केस ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है क्योंकि आरोपी के बड़े-बड़े नेताओं से संबंध सामने आ रहे हैं। NCP (अजित पवार गुट) की नेता और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चानकर पर खरात से करीबी रिश्ते होने के आरोप लगे हैं। जब यह पता चला कि वह खरात के एक ट्रस्ट में सदस्य हैं, तो उन्होंने महिला आयोग अध्यक्ष और पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया। इस विवाद में शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री दीपक केसरकर का नाम भी सामने आया है। SIT ने रूपाली चानकर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरान की धमकी से हड़कंप: Microsoft, Apple-Google समेत 18 कंपनियों के लिए बहुत भारी है आज की रात!
Pink Elephant Dies: पिंक फोटोशूट के 4 महीने बाद हथिनी 'चंचल' की मौत, क्या रंग लगाना बना वजह?