
India Heatwave Alert: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार तक इस समय गर्मी लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है। मई खत्म होने से पहले ही कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 मई से शुरू होने वाला ‘नौतपा’ इस बार और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 मई से 2 जून तक उत्तर भारत में भीषण गर्मी का चरम देखने को मिलेगा। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है।
भारतीय परंपरा में नौतपा उस समय को कहा जाता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह अवधि लगातार नौ दिनों तक रहती है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा महसूस होती है। हालांकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हर साल नौतपा की तारीख बदलती रहती है, लेकिन आमतौर पर यह मई के आखिरी सप्ताह और जून की शुरुआत के बीच पड़ता है। मौसम विशेषज्ञ इसे गर्मी का सबसे कठिन दौर मानते हैं।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छीनी लखनऊ मेयर की ताकत! सुषमा खरकवाल पर सबसे बड़ा एक्शन
इस दौरान दिन लंबे हो जाते हैं। सूरज सुबह जल्दी निकलता है और देर शाम तक तेज धूप बनी रहती है। लगातार कई घंटों तक पड़ने वाली गर्मी जमीन को पूरी तरह तपाकर भट्टी जैसा बना देती है।
गर्मी बढ़ने के साथ जमीन की नमी तेजी से खत्म होने लगती है। सूखी मिट्टी बहुत जल्दी गर्म होती है और वातावरण में गर्म हवाएं फैलाती है। इसी दौरान Rajasthan के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली पछुआ हवाएं उत्तर भारत को झुलसाने लगती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय ऊपरी वायुमंडल में ऐसा दबाव बनता है जिससे बादल बनने की संभावना कम हो जाती है। यही कारण है कि नौतपा के दौरान बारिश लगभग नहीं होती और गर्मी लगातार बढ़ती रहती है।
नौतपा के दौरान सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ता, बल्कि उमस भी लोगों की हालत खराब कर देती है। दरअसल इसी समय दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारी शुरू हो जाती है। Bay of Bengal और अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाएं उत्तर भारत तक पहुंचने लगती हैं। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण हवा में नमी बढ़ जाती है और पसीना सूख नहीं पाता। इसी वजह से लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस होती है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर तापमान 45 डिग्री और नमी 60 प्रतिशत से ज्यादा हो, तो शरीर को 50 से 55 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार नौतपा शुरू होने से पहले ही कई शहरों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक नौतपा के दौरान हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक तेज धूप में रहने से शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे जान का जोखिम भी बढ़ जाता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा खत्म होने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून Kerala में दस्तक देता है और फिर धीरे-धीरे पूरे देश में आगे बढ़ता है। मानसून की पहली बारिश के साथ तापमान में गिरावट शुरू होती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगती है।
भीषण गर्मी को देखते हुए कई राज्यों के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सलाह का पालन करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: ‘NEET Paper Leak नहीं मानेंगे’... NTA के इस बयान से गरमाई राजनीति, विपक्ष के सवालों से घिरा NTA!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।