
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भाजापा में शामिल होने के बाद यह तो क्लियर हो गया है कि बीजेपी ने अभी से 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। अब सबकी नजरें सांसदों के बाद भगवंत मान के विधयकों पर है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आप के 35 से 40 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इसी बीच चर्चा हो रही है कि क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिद्धू भाजपा में वापसी कर सकते हैं।
बता दें कि भाजपा ने राघव चड्डा को अपनी पार्टी में शामिल कराकर सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला है। कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि बीजेपी ने पहला पड़ाव ही पार कर लिया है। क्योंकि साल 2022 में AAP की सरकार बनाने में राघव चड्ढा का सबसे बड़ा योगदान है। उनकी ही लोकप्रियता और रणनीति के कारण ही आज आप की पंजाब में सरकार है। क्योंकि वह राज्य में पार्टी के सबसे ताकतवर चेहरा बनकर उभरे थे। जानकारों का कहना है कि चड्ढा के जरिए AAP की नेगेटिव ब्रॉन्डिंग करवाकर भाजपा खुद को मजबूत करने की कोशिश करेगी।
पंजाब के सीनियर पत्रकार प्रमोद बतिश का कहना है कि पंजाब के सियासी गलियारों में चर्चा है कि जल्द ही नवजोत सिद्धू भी भाजपा में वापसी कर सकते हैं। क्योंकि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बना ली है। वहीं कौर भी पहले कह चुही हैं कि उनकी नारजगी बीजेपी ने नहीं, बल्कि अकाली दल को लेकर थी। खुद सिद्धू भी कांग्रेस से दुरियां बना चुके हैं। वहीं अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले तरनजीत संधू को दिल्ली का नया LG बना दिया। इस हिसाब से भी भाजपा में लोकसभा कैंडिडेट के लिहाज से अमृतसर सीट खाली है। तो सिद्धू को इस सीट से चुनाव लड़ाकर भाजपा उन्हें शामिल करा सकती है। अगर बात सिद्धू और भाजपा की नारजगी की करें तो उनकी लड़ाई अरुण जेटली को टिकट देने पर थी। तो अब यह सीट एकदम खाली है। खैर यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि वह वापसी करते हैं या नहीं। हालांकि यह सिर्फ अभी सियासी चर्चा है, एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
पत्रकार प्रमोद बतिश ने यह भी बताया कि पंजाब में अब भाजपा के पास कई दिग्गज नेता हैं जो इस बार विधानसभा चुनाव जिता सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, रवनीत सिंह बिट्टू और राघव चड्डा, अगर नवजोत सिद्धू भी भाजपा में आते हैं तो चुनाव जीतना कोई बड़ी बात नहीं है। जहां कैप्टन का अनुभव भाजपा के लिए फायदेमंद होगा, उनकी बात को आज भी पंजाबी टाल नहीं सकते हैं। वहीं बिट्टू पंजाब के जाने माने सिख नेता हैं, जिनको राजनीति विरासत में मिली है। इसलिए तो भाजपा ने लोकसभा में हार के बाद भी उन्हें केंद्रीय बनाया है। तो बिट्टू का फायदा भी चुनाव में भाजपा को मिलेगा। वहीं राघव चड्डा युवाओं में गहरी पकड़ रखते हैं। उनको भगवंत मान सरकार की नब्ज पता है, वो मंत्र जानते हैं,, जिसकी दम पर साल 2022 में सरकार बनाई थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।