Nepal Election 2026: Gen-Z बनाम ओल्ड गार्ड, नेपाल में किसकी बनेगी सरकार? 10 प्वाइंट में पूरी गणित

Published : Mar 05, 2026, 08:17 AM ISTUpdated : Mar 05, 2026, 08:19 AM IST

Breaking Insight। Nepal Election 2026: Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में पहली बार वोटिंग हो रही है। क्या युवा लहर पुराने नेताओं की सत्ता हिला देगी या ओल्ड गार्ड फिर लौटेगा? काठमांडू से लेकर हिमालय तक नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

PREV
111

काठमांडू: नेपाल में आज नई सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। पिछले साल हुए Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है, इसलिए पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर नजरें टिकी हुई हैं। पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शनों में सरकार गिर गई थी और कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई थी। अब यह चुनाव अंतरिम सरकार की जगह नई सरकार बनाने का रास्ता तय करेगा। फिलहाल देश का नेतृत्व अंतरिम प्रधानमंत्री Sushila Karki कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी डर के वोट डालें। नीचे इस चुनाव से जुड़े 10 सबसे अहम पॉइंट आसान भाषा में समझिए…

211

1. क्या यह चुनाव पुराने नेताओं की सबसे बड़ी परीक्षा है?

नेपाल की राजनीति में पिछले एक दशक से कुछ बड़े नेता हावी रहे हैं। इनमें शेर बहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल शामिल हैं। अब यह चुनाव तय करेगा कि क्या जनता फिर इन्हीं नेताओं को मौका देगी या बदलाव चाहती है।

311

2. क्या जनता की नाराज़गी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया?

पिछले कुछ वर्षों में नेपाल के लोगों में सरकार के खिलाफ नाराज़गी बढ़ी है। बेरोज़गारी, राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के कारण ही Gen-Z प्रोटेस्ट हुआ था। यही वजह है कि इस चुनाव को बदलाव का मौका माना जा रहा है।

411

3. क्या युवा नेता नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं?

इस बार कई युवा चेहरे चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम रबी लामिछाने का है, जो पहले एक मीडिया पर्सनैलिटी थे और अब लोकप्रिय युवा नेता बन चुके हैं।

511

4. क्या केपी शर्मा ओली को अपने ही क्षेत्र में कड़ी चुनौती मिल रही है?

74 साल केकेपी शर्मा ओली को पूर्वी नेपाल के झापा-5 सीट पर कड़ी टक्कर मिल रही है। उन्हें युवा नेता बालेन शाह चुनौती दे रहे हैं, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

611

5. रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह क्यों चर्चा में हैं?

35 साल के बालेन शाह पहले रैपर थे और बाद में राजनीति में आए। वे काठमांडू के पूर्व मेयर भी रह चुके हैं। वे खुद को युवाओं द्वारा चलाए जा रहे राजनीतिक बदलाव का प्रतीक बताते हैं।

711

6. क्या गगन थापा भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं?

49 साल के गगन थापा भी इस चुनाव में एक बड़ा चेहरा हैं। वे नेपाली कांग्रेस के नए नेता हैं और दक्षिणी नेपाल के सरलाही-4 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

811

7. लोगों से बिना डर वोट देने की अपील क्यों की गई?

अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने जनता से अपील की है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बिना किसी डर या दबाव के वोट डालें।

911

8. पहाड़ों और बर्फीले इलाकों में चुनाव कराना कितना मुश्किल है?

नेपाल के कई इलाके बेहद पहाड़ी और बर्फीले हैं। चुनाव आयोग को वहां मतदान सामग्री पहुंचाने के लिए खास इंतजाम करने पड़े। यही वह देश है जहां माउंट एवरेस्ट समेत दुनिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों में से आठ मौजूद हैं।

1011

9. नेपाल की संसद के लिए कितने सांसद चुने जाएंगे?

मतदाता संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के 275 सदस्यों को चुनेंगे। 165 सदस्य सीधे चुनाव से और 110 सदस्य प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम से चुने जाएंगे।

1111

10. क्या नतीजों के बाद सरकार बनाने में समय लग सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी पार्टी को साफ बहुमत नहीं मिला, तो गठबंधन सरकार बनाने के लिए लंबी बातचीत हो सकती है। इस वजह से पूरे नतीजे आने और नई सरकार बनने में कई दिन लग सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories