Published : Mar 05, 2026, 07:22 AM ISTUpdated : Mar 05, 2026, 07:30 AM IST
US-Israel Iran War Update: अमेरिका का दावा है कि उसने 20 से अधिक ईरानी जहाज़ तबाह कर दिए हैं, जबकि इज़राइल ने तेहरान पर नए हमले शुरू किए। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इज़राइल “मज़बूत स्थिति” में हैं, संघर्ष के बीच हजारों लोग तेहरान छोड़ रहे हैं।
US-Israel Iran War Letest Update: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। US-Israel-Iran War अब छठे दिन में पहुंच चुका है और हालात पहले से ज्यादा गंभीर दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने 20 से ज्यादा ईरानी जहाज़ नष्ट या डुबो दिए हैं। वहीं इज़राइल ने भी कहा है कि उसने तेहरान पर हमलों की एक नई लहर शुरू कर दी है। इन घटनाओं के बीच ईरान में मरने वालों की संख्या 1,000 से ज्यादा बताई जा रही है, जबकि हजारों लोग राजधानी तेहरान छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं।
27
क्या US सेना ने सच में ईरान के 20 जहाज़ तबाह कर दिए?
अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले CENTCOM (US Central Command) के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य जहाज़ों को निशाना बनाया है। CENTCOM का दावा है कि 20 से ज्यादा जहाज़ नष्ट या डुबो दिए गए हैं, जिनमें एक सुलेमानी-क्लास युद्धपोत भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों में हवा, जमीन और समुद्र तीनों से मिलकर फायरपावर का इस्तेमाल किया गया। यह ऑपरेशन अब तक के सबसे आक्रामक चरणों में से एक माना जा रहा है।
37
क्या ईरान की सैन्य ताकत कमजोर हो रही है?
अमेरिकी कमांड का कहना है कि उनके हमलों से ईरान की अटैकिंग कैपेबिलिटी काफी कम हुई है। उनके अनुसार ईरान के ड्रोन लॉन्च में 73% की कमी आई है। बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च में 86% की गिरावट देखी गई है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
इज़राइल ने बुधवार को कहा कि उसने तेहरान पर एयरस्ट्राइक की एक नई लहर शुरू की है। इज़राइली अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को खत्म करने के लिए की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, युद्ध के पहले 48 घंटों में करीब 1 लाख लोग तेहरान से भाग चुके हैं। इससे इस संघर्ष के मानवीय प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
57
ट्रंप ने क्यों कहा कि US “मज़बूत स्थिति” में है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और इज़राइल इस संघर्ष में “बहुत मजबूत स्थिति” में हैं। उन्होंने दावा किया कि लगातार हो रहे हमलों के कारण ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा: “अगर इस जंग को 10 के स्केल पर रेट करना हो, तो मैं इसे लगभग 15 कहूंगा। हम बहुत मजबूत स्थिति में हैं।”
67
क्या मिडिल ईस्ट में बड़ा युद्ध छिड़ने का खतरा है?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर US-Iran-Israel conflict इसी तरह बढ़ता रहा, तो यह पूरे मिडिल ईस्ट को प्रभावित कर सकता है। इस संघर्ष का असर तेल की कीमतों, वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।
77
भारतीय नागरिकों के लिए क्या सलाह दी गई है?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावासों ने कई इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ईरान, इराक, इज़राइल, कुवैत, कतर और अन्य देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे स्थिति पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर दूतावास से संपर्क करें।
सऊदी अरब (जेद्दा): +966 126648660 / +966 12 2614093
संयुक्त अरब अमीरात: +971 543090571 (WhatsApp) / 800 46342 (टोल फ्री)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।