नेपाल में महाप्रलय...लेकिन बिहार में मंडराया खतरा, टेंशन में CM से अफसर तक

Published : Aug 26, 2026, 03:39 PM IST
Samrat Choudhar

सार

Bihar Flood: नेपाल में बादल फटने से भयानक तबाही आई हुई है। लेकिन बिहार में भी इसको लेकर खतरा मंडराने लगा है। गंडक नदी के ऊपरी इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने से बिहार में भी खतरा बढ़ गया है। गंडक के किनारे बसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

पटना (बिहार): नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। तिब्बत में इस तरह बादल फटें हैं कि मकान से लेकर कारें और पशु तक तिनके से बहते नजर आ रहे हैं। इस भीषण बाढ़ से बिहार में बड़ा खतरा मंडरा रहा है। गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके चलते बिहार में भी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए बिहार में खास सतर्कता बरती जा रही है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों का कहना है कि गंडक नदी के किनारे बसे जिलों में बाढ़ की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। बयान में कहा गया है, "नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा, लामजुंग और तनहुन जिलों (गंडक जलग्रहण क्षेत्र) और दोलखा व सिंधुपालचोक जिलों (कोसी जलग्रहण क्षेत्र) में अचानक बाढ़ का बड़ा खतरा है।"

बिहार में बाढ़ के खतरे पर हुई लेवल मीटिंग

  • आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग भी हुई। इसमें संबंधित जिलों के डीएम और सीनियर पुलिस अधिकारी/एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
  • बयान के मुताबिक, बदलते हालात की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित जिलों को अलर्ट पर रहने और बचाव-राहत के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए।
  • जल संसाधन विभाग ने गंडक बैराज के सभी गेट और उससे जुड़ी नहरों से पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं, ताकि पानी के बहाव को सुरक्षित और असरदार तरीके से मैनेज किया जा सके।
  • बयान में आगे कहा गया है कि संबंधित जल संसाधन अधिकारियों और इंजीनियरों को अपने-अपने इलाकों में लगातार नजर बनाए रखने और तटबंधों समेत सभी इंफ्रास्ट्रक्चर की निगरानी करने को कहा गया है।

सीएम सम्राट बनाए हुए हैं नजर

  • राज्य सरकार ने साफ किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस आपदा पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
  • बयान में जिक्र है, "प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सभी जरूरी संसाधन और बचाव टीमों को पहले से ही तैयार किया जा रहा है। साथ ही, लोगों से भी अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन बाढ़ की किसी भी संभावित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Video: 'चिकनी चमेली' पर डांस कर रहे थे स्टूडेंट्स, प्रोफेसर ने बीच में रोककर लगाई क्लास
चीन के तिब्बत से आई ऐसी बाढ़, नेपाल में मचा हाहाकार; 8 की मौत, बिहार तक पहुंचा खतरा