
Nepal Flood Reason: नेपाल में बुधवार 26 अगस्त की सुबह तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने रसुवा जिले में जलप्रलय ला दिया। तिब्बत की ओर से नेपाल आने वाली भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव अचानक इतना तेज हो गया कि उसने कई पुलों, मकानों और सड़कों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में अब तक 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 भारतीय पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं।
कायस्थ ने बताया कि यह आकलन शुरुआती नतीजों और नेपाल तथा चीन के वैज्ञानिकों के साथ हुई बातचीत पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी समय तिब्बत की तरफ भूकंप आने की जानकारी भी सामने आई थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे यानी USGS ने सुबह 8:37 बजे तिब्बती क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। यह भूकंप गोसाईंकुंड से करीब 47 किलोमीटर उत्तर में आया था।
अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत की तरफ से आई बाढ़ के कारण बुधवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय समय पर भोटेकोशी नदी का जलस्तर और बहाव अचानक तेजी से बढ़ गया। इससे तिब्बत से सटे नेपाल के रसुवा और धाडिंग जिले प्रभावित हुए। इसके अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिले में भी बाढ़ का असर देखने को मिला।
नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और उन्हें जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
+977 985 131 6807
+977 970 910 7500
दोनों इमरजेंसी नंबरों पर WhatsApp के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तड़के आई अचानक बाढ़ के बाद रसुवागढ़ी चेकपॉइंट पर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे 100 से ज्यादा भारतीयों समेत करीब 400 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूट गया है। ANI ने 'द काठमांडू पोस्ट' का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को कुल 384 तीर्थयात्रियों को सीमा पार करनी थी। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल थे। कुछ तीर्थयात्रियों को छोड़कर ज्यादातर लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है।
नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर हुए विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। यह जानकारी नेपाल के टूरिज्म बोर्ड की ओर से दी गई है। टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि ये आंकड़े पर्यटन और ट्रैवल कंपनियों से मिली शुरुआती एजेंसी-वार जानकारी पर आधारित हैं। प्रभावित तीर्थयात्री अलग-अलग ट्रैवल एजेंसियों के क्लाइंट हैं। अचानक आई बाढ़ के बाद रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के संपर्क से बाहर होने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।