
बीते महीने नेपाल में आई त्रासदी को लोग भूल नहीं पाए थे कि एक बार फिर पड़ोसी देश में कुदरत अपना कहर बरपा रही है। नेपाल के बाग्लुंग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इसे बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां पहाड़ का बड़ा टूटते दिखाई दे रहा है। कुछ ही सेकेंड में मलबा नदी में समा जाता है, इसी तरह नदी के किनारे बना दो मंजिला मकान नदी में समा गया।
नेपाल के मुस्तांग जिले में भारी लैंड स्लाइड। कल शाम एक पूरी पहाड़ी काली गंडकी नदी में जा गिरी। pic.twitter.com/xAulfYs1z5
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 28, 2026
X पर वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देख जा सकता है कि लोग जान बचाने के लिए ऊंचाई वाली जगह खड़े हैं, बताया जा रहा कि वीडियो मुस्तांग जिले का है, जहां पहाड़ एक हिस्सा नदी में जा गिरा। इस दौरान हर जगह धूल-मिट्टी का अंबार है, वीडियो में लोगों की चीखने की आवाजें सुनी जा सकती है। कई लोग तो जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर भी जाते नजर आ रहे हैं। वाकई कुदरत के कहर का यह वीडियो कलेजा कांपने वाला है।
जब मौत सामने खड़ी हो, तब इंसान सिर्फ अपनी जान नहीं, अपने बच्चों का भविष्य सीने से लगाकर भागता है।
नेपाल के मनांग (चामे) में अचानक हुए भारी भूस्खलन का यह खौफनाक मंजर रूह कंपा देने वाला है। मासूम को गोद में उठाकर भागते ये कदम प्रकृति के रौद्र रूप और इंसान की बेबसी बयां कर रहे हैं।… pic.twitter.com/XDxj2KGPGP— Om Prakash Rastogi (@OmprakashRast13) September 28, 2026
अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह नदी के किनारे बना खूबसूरत दो मंजिला घर लैंडस्लाइड के दौरान मलबे में तब्दील हो गया। कुदरत के आगे इंसान बेबस नजर आ रहे हैं। लोग रो रहे हैं और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। प्रकृति के रौद्र रूप के आगे कुछ नहीं बचा।
बता दें कि 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में जमकर तबाही मचाई थी। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने अभी तक 1450 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5500 से ज्यादा अभी भी लापता है। एक महीने बाद फिर से नेपाल में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है, जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर विस्थापित किया जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।