
नई दिल्ली. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार (22 नवंबर) को दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है। सोमवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। इस दौरे पर सिर्फ भारत और नेपाल ही नहीं, बल्कि चीन की भी नजर है। इसकी वजह है हिमालयी क्षेत्र में भारत और चीन के बीच बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा।
दरअसल, नेपाल भारत और चीन दोनों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। ऐसे में बालेन शाह का भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश करना क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
1. 2 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज: नेपाल भारत से करीब 2 अरब डॉलर की आर्थिक मदद चाहता है। इसमें अनुदान, आसान शर्तों पर कर्ज और बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता शामिल है।
2. नए हवाई रूट: नेपाल भैरहवा और पोखरा एयरपोर्ट के लिए भारत से अतिरिक्त हवाई मार्ग चाहता है। इससे पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा मिल सकता है।
3. बिजली और ऊर्जा परियोजनाएं: दोनों देश बिजली उत्पादन, खरीद-बिक्री और नई ऊर्जा परियोजनाओं पर सहयोग बढ़ा सकते हैं।
4. रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी: अयोध्या-जनकपुर रेल कनेक्शन, नेपाल पुलिस अकादमी और सीमा पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है।
5. नए समझौते और विजन डॉक्यूमेंट: दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और विकास को लेकर साझा विजन डॉक्यूमेंट पर सहमति बनने की उम्मीद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।