Nisha Bhagat Case: जमीन माफिया से धर्मांतरण तक, अब खुलेगा निशा भगत की मौत का राज-पिता ने क्या कहा...

Published : Nov 11, 2026, 01:56 PM IST
Nisha Bhagat Case Update

सार

झारखंड में कार्यकर्ता निशा भगत की मौत की CBI जांच की सिफारिश हुई है। इससे उनके परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है। पिता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 38 वर्षीय निशा की मौत 6 नवंबर को रांची में हुई थी।

झारखंड के गुमला में आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से मामले की CBI जांच की अनुशंसा किए जाने के बाद निशा के परिवार ने इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है। निशा भगत के पिता हांडू भगत का कहना है कि शुरुआत से ही परिवार को भरोसा था कि इस मामले की जांच CBI से होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय जांच एजेंसी निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करेगी और उनकी बेटी की मौत के पीछे जिन लोगों की साजिश थी, उनका पर्दाफाश होगा। पिता ने दोषियों और निशा को कथित तौर पर प्रताड़ित या उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। उनका कहना है कि निशा धर्मांतरण, जमीन माफिया और सरना-सनातन समाज से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर काम कर रही थीं। अब परिवार को जांच के नतीजों का इंतजार है। बता दें, निशा भगत की मौत 6 नवंबर 2026 को झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में हुई थी। वह करीब 38 वर्ष की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jensen Huang Viral Video: बेटी के सामने ऐलिस को Kiss करते दिखे Nvidia CEO, जानें पूरा मामला
Sonia Gandhi Book: 'अभी से इसके पर निकलने लगे हैं', इंदिरा गांधी ने मेनका को क्यों सुनाई खरी-खोटी