
Sonia Ganhdi Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' मंगलवार 10 नवंबर को रिलीज हुई। अपनी इस किताब में सोनिया ने अपने और गांधी परिवार से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। इन्हीं में से एक किस्सा छोटी बहुरानी यानी मेनका गांधी का है। सोनिया के मुताबिक, मेनका का संजय पर प्रभाव बढ़ने के साथ उनके और राजीव गांधी के रिश्तों में भी दूरी आने लगी थी। दोनों भाई पहले एक-दूसरे के बेहद करीब थे, लेकिन बाद में उनके संबंधों में कड़वाहट आ गई।
मार्च 1977 में इमरजेंसी खत्म होने के तुरंत बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंदिरा गांधी रायबरेली से और संजय गांधी अमेठी से चुनाव हार गए। इमरजेंसी के दौरान संजय की भूमिका को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू में नौकरशाही के कामकाज पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उनकी कुछ टिप्पणियों को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आलोचना के तौर पर भी देखा गया।
सोनिया लिखती हैं कि मेनका की तंज भरी टिप्पणियां लगातार परेशानी का कारण बन रही थीं। उन्हें लगता था कि मेनका परिवार के लोगों को अपना दुश्मन समझने लगी थीं। सोनिया ने आरोप लगाया कि मेनका अपने संपर्क वाले पत्रकारों के जरिए उनके और राजीव के बारे में कई तरह की बातें फैलवा रही थीं।
इनमें सबसे ज्यादा दुख उन्हें उस खबर से हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव हारने के बाद राजीव और सोनिया देश छोड़कर भागने की योजना बना रहे हैं। सोनिया ने इसे पूरी तरह झूठा बताया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।