सोनिया गांधी की किताब में संजय गांधी की मौत के बाद मेनका और इंदिरा के विवाद, घर छोड़ने और वरुण गांधी से मिलने के लिए चली कानूनी लड़ाई का जिक्र है।
Sonia Gandhi Book Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी ने अपनी हालिया रिलीज किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) में गांधी परिवार से जुड़े कई अनसुने किस्सों का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, 23 जून 1980 को विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मौत हो गई। इसके बाद गांधी परिवार में तनाव और बढ़ गया। सोनिया गांधी के मुताबिक, उस समय यह चर्चा थी कि मेनका की मां संजय के राजनीतिक समर्थकों को मेनका के लिए पार्टी में किसी पद की मांग करने के लिए उकसा रही थीं।
सोनिया लिखती हैं कि इंदिरा गांधी को लगता था कि मेनका उस समय केवल 23 साल की थीं और किसी बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी के लिए अभी तैयार नहीं थीं। उनका तीन महीने का बच्चा भी था, इसलिए इंदिरा चाहती थीं कि मेनका पहले अपने बच्चे की देखभाल करें और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए कुछ समय इंतजार करें। हालांकि, सोनिया के अनुसार इंदिरा गांधी को जल्द ही महसूस होने लगा कि मेनका की प्राथमिकताएं कुछ और ही हैं।
मेनका अपना व्यवहार बदलें, या फिर कहीं और जाकर रहें
मार्च 1981 में मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी का पहला जन्मदिन वसुंधरा राजे के घर पर मनाया। सोनिया ने किताब में बताया है कि वसुंधरा राजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की समर्थक थीं और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरोधी मानी जाती थीं।
इसके कुछ समय बाद, जब इंदिरा गांधी लंदन में थीं तब मेनका ने गांधी परिवार के घर से अपना सामान निकालना शुरू कर दिया। इंदिरा गांधी जब वापस लौटीं, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। सोनिया के मुताबिक, इंदिरा ने मेनका के सामने साफ विकल्प रखा कि या तो वह अपना व्यवहार बदलें या फिर कहीं और जाकर रहें।
इसके जवाब में मेनका ने अपनी सास को आरोपों से भरा एक पत्र भेजा। सोनिया का दावा है कि इस पत्र का मकसद इंदिरा गांधी को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने यह भी लिखा कि मेनका ने घर छोड़ने की योजना के बारे में कई हफ्ते पहले ही अपने एक पत्रकार मित्र को बता दिया था।
घर छोड़ने के बाद राजीव और सोनिया पर मढ़ा दोष
सोनिया गांधी के मुताबिक, जिस समय मेनका घर छोड़कर जा रही थीं, उस समय हुई बहस के दौरान राजीव और सोनिया दोनों घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद बाद में इस पूरे विवाद का दोष उन दोनों पर भी लगाया गया।
गांधी परिवार में किसी रियलिटी शो की तरह हो रहे थे वाकये
सोनिया ने किताब में लिखा है कि पूरी घटना को जिस तरह पेश किया गया और उसके बाद जिस तरह की खबरें सामने आईं, उससे एक निजी पारिवारिक विवाद सार्वजनिक तमाशा बन गया।
उन्होंने इस घटना की तुलना आज के समय में दिखाए जाने वाले रियलिटी शो से भी की है।
सोनिया के अनुसार, घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और इसके जरिए परिवार की निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का विषय बना दिया गया।
वरुण गांधी से मिलने के लिए भी चली कानूनी लड़ाई
सोनिया गांधी ने किताब में बताया है कि मेनका के घर छोड़ने के बाद भी परिवार के बीच तनाव खत्म नहीं हुआ।
आने वाले वर्षों में गांधी परिवार ने फिरोज वरुण गांधी से मिलने के अधिकार यानी विजिटिंग राइट्स के लिए मेनका के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी।
हालांकि, मेनका गांधी ने वरुण गांधी से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
इस तरह सोनिया गांधी की किताब में मेनका के गांधी परिवार में आने, शुरुआती अच्छे संबंधों, बाद में बढ़ते विवाद और अंततः घर छोड़ने तक की घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।