बेटी होने पर ताना मार रहे थे रिश्तेदार, 24 घंटे में पिता को बना दिया 1.5 करोड़ का मालिक!

Published : Nov 11, 2026, 11:50 AM IST
Punjab Lottery Winner

सार

Punjab Lottery News: पंजाब के गरीब बढ़ई को बेटी होने पर रिश्तेदारों ने ताना मारा। लेकिन 24 घंटे में नवजात ने किस्मत बदल दी। जन्म के अगले ही दिन पिता ने 1.5 करोड़ की लॉटरी जीत ली।

Punjab Lottery Winner Story: कहते हैं बेटियां तो घर की साक्षात लक्ष्मी होती हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग बेटी पैदा होने पर नाक-भौं सिकोड़ते हैं। पंजाब के एक परिवार के लिए बेटी का जन्म ऐसी खुशखबरी लेकर आया, जिसने उनकी जिंदगीभर की चिंता ही खत्म कर दी। बेटी के जन्म के अगले ही दिन पिता को पता चला कि उनकी डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी निकल गई है। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि मानसा जिले के बरेटा कस्बे में रहने वाले 24 साल के युधवीर सिंह की है। पेशे से बढ़ई युधवीर के घर 6 नवंबर को बेटी ने जन्म लिया। परिवार में नन्ही परी के आने की खुशी थी, लेकिन कुछ रिश्तेदारों को बेटे की उम्मीद थी। उन्होंने बेटी के जन्म पर ताना मारा और कहा कि उन्हें तो बेटा चाहिए था। लेकिन शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही दिन यही बेटी परिवार के लिए खुशियों की सबसे बड़ी वजह बनने वाली है।

अस्पताल ने नहीं छोड़े थे 5000 रुपए, पत्नी ने लॉटरी लेने से डांटा था

युधवीर की शादी साल 2024 में हरमन से हुई थी। परिवार की हालत ठीक नहीं थी। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे और खुद युधवीर ने 2 कमरों का घर बनाने के लिए लोन लिया था, जिसकी EMI हर महीने भरनी पड़ती थी। 4 नवंबर को युधवीर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को रूटीन चेकअप के लिए मनसा के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में वो अपना मोबाइल सिम पोर्ट कराने के लिए एक दुकान पर रुके। वहीं पास में लॉटरी का स्टॉल था। उन्होंने सोचा कि क्यों न किस्मत आजमाई जाए। जब उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदा, तो पत्नी हरमन ने मना किया। पत्नी का कहना था कि अस्पताल के टेस्ट के लिए पैसे बचाने चाहिए। यहां तक कि अस्पताल वालों ने भी उनके बिल में 5,000 रुपए कम करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन किसे पता था कि मजबूरी में खरीदा गया वो एक टिकट उनकी पूरी जिंदगी बदलने वाला है।

6 नवंबर को बेटी पैदा हुई, 7 को पिता बन गए करोड़पति

6 नवंबर को हरमन ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। रिश्तेदारों के ताने सुनने को मिले। लेकिन अगले ही दिन, 7 नवंबर को पंजाब लॉटरी का रिजल्ट आ गया। युधवीर ने जैसे ही अपना नंबर चेक किया, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वो अपनी जिंदगी में पहली बार लॉटरी खेल रहे थे और पहली ही बार में पूरे 1.5 करोड़ रुपए जीत चुके थे।

पिता ने बेटी का नाम रखा 'बरकत'

खुशी से झूमते हुए युधवीर कहते हैं, 'जो लोग बेटा-बेटा कर रहे थे, मेरी बेटी ने उन सबकी बोलती बंद कर दी है। मेरी बेटी मेरे लिए बरकत (prosperity) लेकर आई है। उसने हमारे घर का पूरा भाग्य बदल दिया है। भला मैं उसका नाम 'बरकत' के अलावा और क्या रख सकता था?'

अब इन पैसों का क्या करेंगे युधवीर?

एक पिता के तौर पर युधवीर का सपना बिल्कुल साफ है। उनका कहना है, 'मेरी बेटी अपना भाग्य खुद लेकर आई है। मैं ये सारा पैसा उसकी अच्छी पढ़ाई और भविष्य पर खर्च करूंगा, ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके और एक अच्छी नौकरी हासिल कर सके।' उधर, लॉटरी एजेंट दिनेश धन्ना भी बेहद खुश हैं कि उनके स्टॉल से बिके एक टिकट ने बेटी पैदा होने की खुशी को सौ गुना बढ़ा दिया।

लॉटरी बेचने वाले दुकानदार भी खुश

जिस दुकान से युधवीर ने टिकट खरीदा था, वहां के एजेंट दिनेश धन्ना भी इस खबर से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी दुकान से खरीदे गए टिकट ने एक परिवार की जिंदगी बदलने का मौका दिया है। खास बात यह है कि ये खुशखबरी परिवार में बेटी के जन्म के साथ आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sonia Gandhi Book: संजय गांधी की मौत के बाद क्या हुआ था? मेनका-इंदिरा के बीच क्यों बढ़ा विवाद?
Bihar Crime: बुआ के घर से लौट रही थी 19 साल की लड़की, रास्ते में ऑटो चालक ने दो साथियों संग की दरिंदगी