Nitish Kumar Resigns: अब कौन होगा बिहार का CM, सम्राट चौधरी के अलावा ये 3 नाम भी आगे

Published : Mar 30, 2026, 01:55 PM IST

Next Bihar CM : नीतीश कुमार के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। हालांकि जल्द ही बिहार का नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। सम्राट चौधरी के अलावा तीन नाम भी इस रेस में बने हुए हैं।

PREV
16

नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने राज्यसभा में चुने जाने के बाद आज 30 मार्च को MLC पद यानि विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। अब एक बार फिर नीतीश के रिजाइन के साथ ही बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं कि जल्द ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। यह तो साफ हो गया है कि इस बार बीजेपी अपना सीएम बनाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि कि आखिर वो नेता कौन होगा जिसके सिर सत्ता का ताज सजेगा? सम्राट चौधरी के अलावा कई बड़े नेताओं के नाम भी सीएम पद की रेस में चल रहे हैं।

26

पहली बार BJP का नेता बनेगा बिहार का CM

बिहार की सियासत में यह पहली बार है जब भारीतय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा। बीजेपी की तरफ से सीएम पद की रेस में चार नाम चर्चा में बने हुए हैं। पहला डिप्टी सीएम सम्राट सिंह चौधरी, दूसरा विजय कुमार सिन्हा, तीसरा केंद्रीय नित्यानंद राय और चौथा नाम है दिलीप जायसवाल...

36

सम्राट चौधरी का नाम बिहार सीएम की रेस में सबसे आगे

बिहार के नए मुख्यमंत्री की रेस में सबसे पहला नाम वर्तमान में राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट सिंह चौधरी का नाम है। जो BJP विधायक दल के नेता भी हैं, इसके अलावा उन्होने संगठन और सरकार, दोनों स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वह ओबीसी वर्ग के कुशवाहा समाज से भी आते हैं इसलिए भी उनका नाम नीतीश कुमार की जगह लेने के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।  

46

दूसरा नाम नित्यानंद राय

बीजेपी में मुख्यमंत्री पद की रेस में दूसरा नाम नित्यानंद राय का है। जो वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। जो अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। नित्यानंद राय ओबीसी के साथ साथ यादव समाज से भी आते हैं, इसलिए और वह सबकी पसंद माने जा रहे हैं।

56

कौन हैं दिलीप जायसवाल

बिहार के मुख्यमंत्री बनने की रेस में तीसरा नाम राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल का नाम है। जिनको संगठन और सरकार का दोनों का लंबा अनुभव है। बीजेपी अगर किसी ओबीसी वैश्य समुदाय के नेता पर दावा लगाना चाहती है तो दिलीप जायसवाल एक अच्छा विकल्प है।

66

विजय कुमार सिन्हा बनेंगे बिहार के CM?

बिहार के मुख्यमंत्री बनने की रेस में चौथा नाम विजय कुमार सिन्हा का है, जो वर्तमान में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम हैं। जो भ्रष्टाचार विरोधी और अक्रामक एक्शन के लिए जाने जाते हैं। प्रशासन में जिनकी तगड़ी पकड़ है। वह संघ के भी करीबी माने जाते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories