'ईरान का तेल छीन लेंगे', ट्रम्प के बयान से दुनिया में हड़कंप! जानें क्या है प्लान?

Published : Mar 30, 2026, 07:54 AM IST

Iran War Latest News: अमेरिका-ईरान की जंग के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी नजर ईरान के तेल पर है। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती शुरू हो गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि क्या बड़ा ऊर्जा संकट आने वाला है? जानिए पूरा मामला 

PREV
15

टम्प ने क्या कहा?

ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अमेरिका, ईरान के सबसे जरूरी तेल एक्सपोर्ट हब 'खार्ग आइलैंड' (Kharg Island) पर कब्जा कर सकता है। ईरान का लगभग सारा कच्चा तेल इसी द्वीप से होकर दुनिया भर में जाता है। एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति उन्होंने कहा, ‘ईरान के पास इस द्वीप पर कोई सुरक्षा (Defence) नहीं है, हम इसे बहुत आसानी से ले सकते हैं।’

25

6 अप्रैल की डेडलाइन

ट्रम्प ने सिर्फ धमकियां ही नहीं दीं, बल्कि एक आखिरी तारीख भी तय कर दी है। उन्होंने ईरान को 6 अप्रैल तक का वक्त दिया है। उन्होंने कहा, 'अगर ईरान इस तारीख तक समझौते की शर्तों को नहीं मानता, तो अमेरिका उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर (तेल के ठिकानों) पर सीधा हमला करेगा।' ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका अब तक ईरान के 13,000 ठिकानों को बमबारी से उड़ा चुका है और अभी 3,000 टारगेट बाकी हैं।

35

10,000 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती, मरीन कमांडो रवाना

जमीन पर कब्जे की तैयारी शुरू हो चुकी है। पेंटागन (Pentagon) ने लगभग 10,000 सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेजने का आदेश दिया है। इनमें से 3,500 सैनिक और 2,200 मरीन कमांडो शुक्रवार को इलाके में पहुंच चुके हैं। यह फौज खास तौर पर 'जमीन पर कब्जा करने और उसे होल्ड करने' के लिए ट्रेन की गई है।

45

ईरान में तख्तापलट का दावा

ट्रम्प ने एक और सनसनीखेज दावा किया है कि ईरान में अब पुरानी हुकूमत खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद अब वहां नए और प्रोफेशनल लोग सत्ता में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई का बेटा मुजतबा खामेनेई या तो मर चुका है या बहुत बुरी हालत में है, क्योंकि काफी समय से उसके बारे में कुछ सुना नहीं गया है।

55

भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

ट्रम्प के इस आक्रामक रुख का असर ग्लोबल मार्केट पर दिखना शुरू हो गया है। कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें $116 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। पिछले एक महीने में इसमें 50% का उछाल आया है। जानकारों का मानना है कि अगर खार्ग आइलैंड पर हमला होता है, तो दुनिया की तेल सप्लाई लाइन ठप हो सकती है, जिससे भारत समेत कई देशों में महंगाई आसमान छू सकती है। सैन्य जानकारों का मानना है कि खार्ग आइलैंड पर हमला करना जोखिम भरा हो सकता है। इससे युद्ध लंबा खिंच सकता है और अमेरिकी सैनिकों की जान को भी बड़ा खतरा हो सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories