20 साल बाद खत्म हुआ नीतीश युग! इस्तीफे के बाद भावुक पोस्ट, कहा- अब नई सरकार…

Published : Apr 14, 2026, 04:09 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। 20 साल लंबे कार्यकाल के बाद अब बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल चूका है. 

PREV
15
20 साल बाद खत्म हुआ ‘नीतीश युग’

बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन एक बड़े बदलाव के तौर पर दर्ज हो गया। लंबे समय तक सत्ता की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के साथ ही राज्य में करीब दो दशकों से चला आ रहा ‘नीतीश युग’ अब खत्म होता नजर आ रहा है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और उन्हें उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

25
2005 से शुरू हुआ सफर, 20 साल तक रही पकड़

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में याद दिलाया कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार NDA सरकार बनी थी। उसी दौर से बिहार में कानून व्यवस्था और विकास को लेकर लगातार काम किया गया। उनके नेतृत्व में राज्य ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में बदलाव देखा। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इतने लंबे समय तक एक ही चेहरे का मुख्यमंत्री बने रहना अपने आप में बड़ी बात है, और अब उनका इस्तीफा बिहार की राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है।

35
“हर वर्ग के लिए काम किया” नीतीश का दावा

इस्तीफे के बाद अपने संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग हिंदू, मुस्लिम, अगड़ा, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित, सभी के लिए काम किया। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाले वर्षों के लिए ‘7 निश्चय-3’ योजना बनाई गई है, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी।

45
केंद्र के सहयोग का जिक्र, पीएम मोदी को दिया श्रेय

अपने बयान में उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का भी उल्लेख किया और नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार आने वाले समय में देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा और राष्ट्रीय विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

55
खुद लिया पद छोड़ने का फैसला

नीतीश कुमार ने साफ किया कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि अब मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। इसी फैसले के तहत उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। उनका कहना है कि अब नई सरकार राज्य को आगे बढ़ाएगी, और वे बाहर से सहयोग करते रहेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories