
Russian Military Aircraft: BRICS Summit से पहले नोएडा एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह रूस के तीन सैन्य विमान उतरे। इनमें रूस की एडवांस टीम और मिलिट्री अधिकारी सवार थे। खास बात यह रही कि नए चालू हुए इस एयरपोर्ट पर किसी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग थी। रूस के तीनों विमान सुबह करीब 5:30 बजे रनवे पर पहुंचे। इनमें रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान IL-76 भी शामिल था। विमानों के जरिए रूस की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत पहुंचे। रूसी विमानों की इस लैंडिंग को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS Summit की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हाई-प्रोफाइल डिप्लोमैटिक इवेंट को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी भी सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी कर रही है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 के नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा. माना जा रहा है कि विमान में रूसी एडवांस टीम सवार थी. साथ ही इसे नोएडा एयरपोर्ट पर पहली संभावित विदेशी मिलिट्री एयरक्राफ्ट लैंडिंग भी माना जा रहा है! pic.twitter.com/jT6m8y2bHt
— Vineet G 🇮🇳 (@aapka_vineet) September 9, 2026
तीनों रूसी सैन्य विमान बुधवार को पूरे दिन नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े रहे। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी अधिकारियों के साथ रूसी टीमें भी विमानों और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। विदेशी सैन्य विमानों के भारत आने पर आम तौर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर रूस के विमानों की लैंडिंग को इस नए एयरपोर्ट के लिए एक अहम शुरुआत माना जा रहा है।
18वां BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसमें BRICS देशों समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख हिस्सा लेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सैन्य विमानों की लैंडिंग और उनकी पार्किंग को विदेशी मेहमानों की आवाजाही तथा इंटरनेशनल प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। नई दिल्ली में होने वाले इस बड़े कूटनीतिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर खास फोकस है। नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी विमानों का पहुंचना इसी तैयारियों के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।