Noida jewar International Airport : पीएम मोदी ने आज 28 मार्च को उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत को नई सौगात देते हुए एशिया के सबसे बड़े नोएडा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 मार्च शनिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी हवाई अड्डे का फेज-1 बनकर तैयार हुआ है। सभी 4 फेज का काम पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहलाएगा।
210
पहला फेज 12 मिलियन यात्रियों को संभालेगा
बता दें कि पहले फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। जिसके तहत एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। पहले चरण में सालाना 12 मिलियन यात्रियों को संभालेगा।
310
प्लेन में आने-जाने के लिए 12 गेट
नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को वाइड-बॉडी विमान के लिए डिज़ाइन किया गया है। बोर्डिंग एरिया से प्लेन में आने-जाने के लिए 12 गेट हैं। इनमें 10 एयरोब्रिज वाले गेट हैं।
410
जेवर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी
इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां बोर्डिंग में टाम नहीं लगेगा। यानि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम में बोर्डिंग संभव है। यूं कहें तो एंट्री से बोर्डिंग गेट तक 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। जबकि दूसरे एयरपोर्ट की बात करें तो अभी कम से कम 30 मिनट लगते हैं।
510
चीन का बीजिंग डेक्सिंग एयरपोर्ट से भी होगा बढ़ा
बताया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 स्क्वायर किमी में बनकर तैयार होगा। चारों चरण बनने के बाद यहएशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। लेकिन जेवर बीजिंग को पीछे छोड़ देगा। हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है।
610
नोएडा एयरपोर्ट यूपी के लिए होगा गेम चेंजर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के यूपी की खजाना चार गुना बढ़ जाएगा। बताया जाता है रहा है कि यह एयरपोर्ट यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
710
इमरजेंसी की स्थिति के हिसाब से डिजािन
बत दें कि एयरपोर्ट में सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सारे सेफ्टी फीचर यहां रहेंगी। लगैज चेंकिंग से लेकर इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात हो चुकी हैं।
810
क्यूआर कोड स्कैन करते ही आएगी सारी डिटेल
एयरपोर्ट पर टिकट पर जैसे ही आप क्यूआर कोड स्कैन करेंगी तो पैसेंजर की डिटेल डिस्प्ले हो जाएगी। साथ ही यहां 30 सेकंड में बैग जमा कर सकेंगे। एक मशीन हर घंटे 80 से 100 यात्री हैंडल कर सकती है, जो मैनुअल काउंटर से 4 गुना तेज है।
910
एयरपोर्ट बच्चे से लेकर बुजुर्ग के हिसाब से तैयार
बता दें कि एयरपोर्ट के बोर्डिंग एरिया में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के पैसेंजर्स का ध्यान रखा गया है। बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर मिलेंगी। बच्चों के लिए गेम जोन भी बनाया गया है।
1010
जेवर एयरपोर्ट पर सारी लग्जरी सुविधा
नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर पूरा मार्केट बनाया गया है। जहां पैसेंजर्स खाने-पीने के अलावा शॉपिंग के शोरूम भी हैं। जिम-सैलून से लेकर स्वूमिंग पूल भी बनाए गए हैं जो एयरपोर्ट की ओपनिंग के साथ ही खुल जाएंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।