Noida Supernova Case: पिता से आखिरी चैट में क्या कहा था संभव ने? पुलिस खंगाल रही मोबाइल

Published : Oct 05, 2026, 03:53 PM ISTUpdated : Oct 05, 2026, 04:53 PM IST
noida supernova sambhav jain death case police investigation

सार

Noida Supernova Suicide Case: नोएडा सुपरनोवा मामले में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत की पुलिस जांच जारी है। डिप्रेशन, पारिवारिक विवाद, बच्चे के इलाज का खर्च और कर्ज समेत कई पहलू जांच में हैं।

नोएडा की ऊंची इमारतों में शुमार सुपरनोवा से शनिवार को सामने आई घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में पुलिस अब उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों से जुड़े कई पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में डिप्रेशन, पारिवारिक विवाद, बच्चे के इलाज पर हुआ भारी खर्च और कर्ज जैसी परिस्थितियां सामने आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गुरुग्राम के मानेसर निवासी संभव जैन के रूप में हुई है। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उनके मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

बेटे के इलाज पर खर्च हुए करीब 40 लाख

परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि संभव की शादी 2024 में हुई थी। 2025 में उनके बेटे का जन्म समय से पहले, करीब सातवें महीने में हुआ था। बच्चे को लंबे समय तक इलाज की जरूरत पड़ी। परिवार के अनुसार, इलाज पर अब तक करीब 40 लाख रुपये खर्च हो चुके थे और उपचार का खर्च आगे भी जारी था।

यह भी पढ़ें: मोकामा में शुरू हुआ वो रेल पुल, जिसका था लंबे समय से इंतजार; अब 3 लाइन से दौड़ेंगी ट्रेनें

तलाक के विवाद में 15 लाख का सेटलमेंट

बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद संभव और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ और तलाक का मामला अदालत तक पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था। परिवार का कहना है कि लगभग 7 लाख रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी थी, जबकि करीब 7.50 लाख रुपये का भुगतान बाकी था। इसके अलावा संभव पर अन्य कर्ज होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले संभव ने अपने पिता से चैट में पिछले कुछ दिनों के दौरान डिप्रेशन और आत्महत्या से जुड़े विचारों का जिक्र किया था। पिता ने उन्हें वापस घर आने और परिवार के साथ रहने के लिए कहा था। पुलिस मोबाइल फोन और वीडियो समेत उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

'3 करोड़ एलिमनी' का दावा, पुलिस ने बताया अलग जानकारी

सोशल मीडिया पर संभव को तलाक के मामले में 3 करोड़ रुपये की एलिमनी दिए जाने का दावा भी सामने आया है। हालांकि, थाना प्रभारी सुमनेश कुमार के अनुसार, यह दावा सही नहीं है। पुलिस को परिवार से मिली जानकारी में समझौते की रकम करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस फिलहाल डिप्रेशन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक दबाव, कर्ज और अन्य पहलुओं की अलग-अलग जांच कर रही है। किसी एक वजह को उनकी मौत का अंतिम कारण मानकर जांच पूरी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: UP Rajya Sabha: BJP ने 8 नामों से खोले पत्ते, 2027 से पहले किस समीकरण पर खेला दांव?

(डिस्क्लेमर: आत्महत्या के बारे में बात करना कुछ लोगों के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या को रोका जा सकता है। अगर आपको मदद की जरूरत है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे मदद की जरूरत है, तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

हेल्पलाइन: आसरा: 022 2754 6669; स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +914424640050 और संजीवनी: 011-24311918, रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद) संपर्क नंबर: 040-66202001, 040-66202000; वन लाइफ: संपर्क नंबर: 78930 78930, सेवा: संपर्क नंबर: 0944177829

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं कोयल मल्लिक जो TMC छोड़ BJP में हुईं शामिल, एक साल में दूसरी बार बनेंगी सांसद
China Green Hydrogen Technology: क्या अब समुद्र का खारा पानी बनेगा पीने लायक? चीन की इस तकनीक ने बढ़ाई उम्मीद