
नीतीश कुमार के बाद अब बिहार को नया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रुप में मिल गया है। उन्होंने आज 11 बजे पटना के लोकभवन में सीएम पद की शपथ ली। बता दें कि सम्राट का परिवार अब राज्य का सबसे ताकतवर परिवार बन गया है। बहुत कम लोगों को उनकी फैमिली के बारे में जानकारी है, तो आइए जानते हैं उनकी पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का परिवार बिहार में राजनीति से जुड़ा रहा है। बात अगर उनके पिता की बात करें तो शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे हैं। जो 7 बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं । सम्राट 6 भाई-बहन हैं।
बता दें कि सम्राट चौधरी की पत्नी पत्नी का नाम, ममता कुमारी है। जो राजनीति में सक्रिय तो नहीं, लेकिन वह पति के चुनाव के वक्त प्रचार-प्रसार करती नजर आती हैं। वह बिहार की जानी-मानी अधिवक्ता हैं। साथ ही वो सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। सम्राट और ममता के दो बच्चे हैं, एक बेटी, जिसका नाम चारु प्रिया है, तो वहीं बेटे का नाम प्रणय चौधरी है।
बिहार के सीएम सम्राट की पत्नी ममता की संपत्ति की बात करें तो उनके पास लगभग 28 लाख रुपए हैं, साथ ही उनपर कोई कर्ज नहीं है। सम्राट ने यह जानकारी अपने चुनावी हलफनामे में दी थी। वहीं पत्नी की इनकम की बात करें तो उन्होंने 2024–2025 में 12,73,160 रुपए की कमाई की है। जिसको हम महीने के हिसाब से बांटे तो यह करीब 1 लाख 6 हजार रुपए प्रति महीना होती है। बता दें कि किसी आईएएस अफसर की भी एक महीने में शुरूआत के तौर पर इतना वेतन नहीं होता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।